{"_id":"620d52ab264a51171a20df01","slug":"ghaziabad-news-ghaziabad-news-gbd2341805172","type":"story","status":"publish","title_hn":"सेंट जोसेफ अस्पताल और क्राइस्ट यूनिवर्सिटी में नक्शे के विपरीत निर्माण सील","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सेंट जोसेफ अस्पताल और क्राइस्ट यूनिवर्सिटी में नक्शे के विपरीत निर्माण सील
विज्ञापन
जीडीए ने नंदग्राम मरियम नगर स्थित क्राइस्ट यूनिवर्सिटी में किए जा रहे अतिरिक्त ब्लॉक के निर्माण
- फोटो : GHAZIABAD City
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सेंट जोसेफ अस्पताल और क्राइस्ट यूनिवर्सिटी में नक्शे के विपरीत निर्माण सील
गाजियाबाद। नंदग्राम मरियम नगर स्थित सेंट जोसेफ अस्पताल और क्राइस्ट यूनिवर्सिटी में नक्शे के विपरीत अवैध निर्माण मामले में गाजियाबाद विकास प्राधिकरण ने सीलिंग की कार्रवाई की है। भाजपा के वरिष्ठ पार्षद राजेंद्र त्यागी ने मुख्यमंत्री और जनसुनवाई पोर्टल पर शिकायत कर जीडीए अधिकारियों पर अवैध निर्माण करवाने के गंभीर आरोप लगाए थे। शिकायत को संज्ञान में लेते हुए अगले दिन ही जीडीए ने सीलिंग की कार्रवाई की है।
जीडीए प्रवर्तन जोन-एक की टीम ने बुधवार दोपहर मरियम नगर में सेंट जोसेफ अस्पताल में किए जा रहे अतिरिक्त ब्लॉक के निर्माण को सील कर दिया। दूसरी ओर अस्पताल के पास स्थित क्राइस्ट यूनिवर्सिटी परिसर में पूर्व निर्मित ब्लॉक के ऊपर अतिरिक्त तल का निर्माण कार्य और खसरा नंबर-161 पर यूनिवर्सिटी के छात्रावास का निर्माण नक्शे के विपरीत किया जा रहा था। ऐसे में जीडीए ने विकास अधिनियम की धाराओं के विरुद्ध हो रहे निर्माण को सील कर दिया है।
मरियम नगर में भाजपा पार्षद ने बगैर नक्शा पास कराए बहुमंजिला इमारत खड़ी होने का आरोप लगाया था। मामले की मुख्यमंत्री के साथ उन्होंने प्रमुख सचिव आवास एवं शहरी नियोजन, मंडलायुक्त से भी मामले की शिकायत की थी। मामला शासन स्तर पर पहुंचने के बाद उच्च अधिकारियों के निर्देश पर सीलिंग की कार्रवाई को अंजाम दिया गया है। जीडीए अपर सचिव सीपी त्रिपाठी ने बताया कि नक्शे के विरुद्ध हो रहे निर्माण के खिलाफ सीलिंग की कार्रवाई की गई है।