फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   ghaziabad news

ग्रुप हाउसिंग, औद्योगिक और सामुदायिक केंद्रों के बड़े भूखंडों की कल होगी नीलामी

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 17 Feb 2022 01:05 AM IST
विज्ञापन
ghaziabad news
जीडीए। फाइल फोटो - फोटो : GHAZIABAD City
ग्रुप हाउसिंग, औद्योगिक और सामुदायिक केंद्रों के बड़े भूखंडों की कल होगी नीलामी
विज्ञापन

गाजियाबाद। गाजियाबाद विकास प्राधिकरण की ओर से छोटे भूखंडों के बाद 2000 वर्ग मीटर और उससे बड़े ग्रुप हाउसिंग, औद्योगिक, व्यावसायिक भूखंडों की नीलामी की योजना तैयार की गई है। 18 फरवरी को होने वाली नीलामी प्रक्रिया में विभिन्न योजनाओं के बड़े भूखंडों को शामिल किया गया है।
प्राधिकरण ने ग्रुप हाउसिंग के अलावा सामुदायिक केंद्र, वृद्धाश्रम, मल्टीप्लेक्स, कंवीनियेंट शॉपिंग भूखंड को शामिल किया है। कोरोना की तीसरी लहर के बाद हिंदी भवन में शुरू होने वाली पहली नीलामी में जीडीए को करोड़ों की आय होने की उम्मीद है।
विज्ञापन

सर्वाधिक ग्रुप हाउसिंग और औद्योगिक भूखंड शामिल:
जीडीए की योजना विभिन्न श्रेणी के बड़े भूखंड की बिक्री कर आय अर्जित करने की है। इस बार की नीलामी प्रक्रिया में सर्वाधिक ग्रुप हाउसिंग और औद्योगिक श्रेणी के भूखंडों को जगह दी गई है। जीडीए की कोयल एंक्लेव योजना में सर्वाधिक आठ ग्रुप हाउसिंग के भूखंड शामिल हैं। इन भूखंड का क्षेत्रफल 2020 से लेकर 12867 वर्ग मीटर तक है। नीलामी में शामिल होने केलिए भूखंड की धरोहर राशि 1.08 करोड़ से लेकर 3.26 करोड़ तक रखी गई है। इसके बाद एक ग्रुप हाउसिंग भूखंड तुलसी निकेतन में है। तुलसी निकेतन में भूखंड का क्षेत्र 3543 वर्ग मीटर और धरोहर राशि 58.46 लाख निर्धारित की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अलावा इंद्रप्रस्थ योजना में 4995 वर्ग मीटर का एक ग्रुप हाउसिंग भूखंड शामिल है। इसकी धरोहर राशि 95.42 लाख है। वहीं, मधुबन बापूधाम योजना में चार औद्योगिक भूखंडों को नीलामी का हिस्सा बनाया जाएगा। इन भूखंड का क्षेत्र 3404 से लेकर 6580 वर्ग मीटर तक है। इनकी धरोहर राशि को 80 लाख से 1.56 करोड़ निर्धारित किया गया है। वैशाली योजना के सेक्टर-6 और कर्पूरीपुरम योजना में वृद्धाश्रम के दो भूखंड शामिल हैं। वैशाली के वृद्धाश्रम के भूखंड का क्षेत्र 2454 वर्ग मीटर और धरोहर राशि 1.74 करोड़ है। वहीं, कर्पूरीपुरम योजना के वृद्धाश्रम का क्षेत्र 2233 वर्ग मीटर और धरोहर राशि 49 लाख है। इनमें अलावा इंदिरापुरम योजना के शक्तिखंड-चार में मल्टीप्लेक्स भूखंड, वैशाली योजना में सामुदायिक केंद्र भूखंड, मधुबन बापूधाम योजना पॉकेट-बी में सामुदायिक केंद्र भूखंड और स्वर्णजयंतीपुरम योजना में कंवीनियेंट शॉपिंग भूखंड शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed