{"_id":"61fae001dabaef075e38d7ea","slug":"ghaziabad-news-ghaziabad-news-gbd233566175","type":"story","status":"publish","title_hn":"गाजियाबाद में गृहमंत्री अमित शाह और बसपा सुप्रीमो मायावती कार्यकर्ताओं को करेंगे संबोधित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गाजियाबाद में गृहमंत्री अमित शाह और बसपा सुप्रीमो मायावती कार्यकर्ताओं को करेंगे संबोधित
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गाजियाबाद में गृहमंत्री अमित शाह और बसपा सुप्रीमो मायावती कार्यकर्ताओं को करेंगे संबोधित
गाजियाबाद। सत्ता के संग्राम में भारतीय जनता पार्टी और बहुजन समाज पार्टी के दो दिग्गज बृहस्पतिवार को आमने सामने होंगे। सबसे पहले बसपा सुप्रीमो मायावती कविनगर रामलीला मैदान में चुनावी जनसभा करेंगी। उनका हेलिकॉप्टर दोपहर 12 बजे रामलीला मैदान में उतरेगा। फिर दोपहर तीन बजे केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह लोनी के रामलीला मैदान में प्रभावी मतदाता संवाद कार्यक्रम को संबोधित करेंगे। संवाद कार्यक्रम के बाद गृहमंत्री भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ घर-घर जनसंपर्क अभियान में भाग लेंगे।
कविनगर रामलीला मैदान में बसपा सुप्रीमो मायावती की जनसभा की तैयारियों में संगठन पदाधिकारी देर रात तक जुटे दिखाई दिए। बसपा जिलाध्यक्ष वीरेंद्र जाटव ने बताया कविनगर रामलीला मैदान में होने वाली जनसभा में मेरठ मंडल के सभी जिलों से प्रमुख पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल होंगे। जनसभा में एक हजार लोगों को बुलाया गया है। वह यहीं से पांचों विधानसभा सीट पर चुनाव लड़ रहे बसपा प्रत्याशियों के लिए वोट करने की अपील करेंगी। उनके साथ पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव सतीश मिश्रा व राष्ट्रीय उपाध्यक्ष आनंद कुमार के आने की उम्मीद है।
लोनी में भाजपा प्रत्याशी नंदकिशोर गुर्जर के समर्थन में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह प्रभावी मतदाता संवाद कार्यक्रम में शिरकत करेंगे। गृहमंत्री का हेलिकॉप्टर दोपहर सवा तीन बजे लोनी गढ़ी कटाइया स्थित हैलीपेड पर उतरेगा। फिर सड़क मार्ग से वह रामलीला मैदान कार्यक्रम स्थल पहुंचेंगे। साढ़े तीन बजे शुरू होने वाले संवाद कार्यक्रम में भाग लेने के बाद गृहमंत्री घर-घर संपर्क अभियान में भी हिस्सा लेंगे। भाजपा महानगर अध्यक्ष संजीव शर्मा ने बताया कि लोनी में गृहमंत्री के कार्यक्रम की तैयारियां पूरी कर ली गई है।