{"_id":"61d1fed1efe1394b8f6854cf","slug":"ghaziabad-news-ghaziabad-news-gbd232116534","type":"story","status":"publish","title_hn":"रोडरेज में प्रॉपर्टी कारोबारी को गोली मारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रोडरेज में प्रॉपर्टी कारोबारी को गोली मारी
विज्ञापन
यशोदा अस्पताल में भर्ती घायल कुलदीप त्यागी। रोडरेज में नंद ग्राम निवासी कुलदीप त्यागी को दो युव?
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रोडरेज में प्रॉपर्टी कारोबारी को गोली मारी
गाजियाबाद। नंदग्राम थाना क्षेत्र के अटौर में कार का एक हिस्सा टकरा जाने पर दो युवकों ने नंदग्राम निवासी प्रॉपर्टी कारोबारी को गोली मार दी। गोली लगने से घायल कारोबारी लहूलुहान हालत में कार चलाकर मोरटा पुलिस चौकी पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने कारोबारी को नेहरू नगर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया। कारोबारी के बेटे ने अज्ञात दो लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस सीसीटीवी की फुटेज खंगाल रही है।
नंदग्राम निवासी कुलदीप त्यागी (50) प्रॉपर्टी कारोबारी हैं। वह पूर्व प्रधान मोरटी निवासी दोस्त उमेश के साथ शनिवार को कार से मथुरा गए थे। शाम को लौटते वक्त उमेश को मोरटी में छोड़कर वह अटौर गांव में पड़े अपने प्लॉट को देखकर घर लौट रहे थे। अटौर गांव के पास ही सड़क टूटी हुई थी। उबड़-खाबड़ रास्ते पर उनकी कार सामने से आ रही दूसरी कार से छू गई। दूसरी कार से दो युवक उतरे और गालीगलौज करने लगे। विरोध करने पर उनमें से एक युवक ने कुलदीप को गोली मार दी। गोली उनके सीने के ऊपरी हिस्से पर लगी। दोनों आरोपी भाग गए। गोली लगने के बावजूद कुलदीप त्यागी ने हिम्मत दिखाई और खुद कार चलाकर मोरटा चौकी पहुंचे। नंदग्राम थाना प्रभारी अमित कुमार ने बताया कि कुलदीप की हालत खतरे से बाहर है। उनके बयान दर्ज किए हैं। आरोपियों की कार सफेद रंग की थी, लेकिन नंबर वह नहीं देख पाए थे। घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी की फुटेज खंगाली जा रही है।