फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   ghaziabad news

20 दिन बाद फिर दिखा तेंदुआ

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 14 Dec 2021 12:57 AM IST
विज्ञापन
ghaziabad news
मधुबन बापूधाम में तेंदुआ दिखने के बाद रात में गस्त करती वन विभाग की टीम। - फोटो : GHAZIABAD City
20 दिन बाद फिर दिखा तेंदुआ
विज्ञापन

गाजियाबाद। बीस दिन बाद फिर से शहर में तेंदुआ देखा गया है। सोमवार शाम करीब साढ़े 7 बजे मधुबन बापूधाम थाने के पास मटियाला निवासी जय मलिक पर तेंदुए ने हमले की कोशिश की, लेकिन उन्होंने मौके से भागकर अपनी जान बचाई। थाने में सूचना देने पर वन विभाग की टीम बुलाई गई, जिसने एक घंटे तक कांबिंग की, लेकिन तेंदुए का कुछ पता नहीं चला। अधिकारियों का कहना है कि मंगलवार को भी तेंदुए की तलाश में फिर सर्च अभियान चलाया जाएगा।
गांव मटियाला निवासी जय मलिक के मुताबिक वह सोमवार शाम करीब साढ़े 7 बजे मधुबन बापूधाम थाने के पास मैनापुर रोड पर बाइक लेकर खड़े थे। इसी बीच जंगल से निकलकर तेंदुआ उनके सामने आकर खड़ा हो गया। तेंदुआ उनकी तरफ बढ़ा तो वह भागकर थाने में पहुंच गए और पुलिस को सूचना दे दी। मधुबन बापूधाम एसएचओ सुनील कुमार ने बताया कि पुलिस और वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची तो वहां एक और युवक बदहवास हालत में मिला। उसने भी तेंदुआ देखने की बात कही। करीब एक घंटे कांबिंग के बावजूद तेंदुआ नहीं दिखाई दिया।
विज्ञापन

इनसेट....
इस साल पहली बार 17 नवंबर को दिखा था तेंदुआ
वैसे तो तेंदुआ पिछले तीन साल से शहर में दहशत दे रहा है। लेकिन इस साल वह पहली बार 17 नवंबर को राजनगर सेक्टर-13 में दिखाई दिया। अरिहंत जैन के घर में लगे सीसीटीवी कैमरे में वह कैद हुआ था। वन विभाग पिंजरा लगाकर तेंदुए को पकड़ने की कोशिश की थी, लेकिन वह हाथ नहीं आया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इनसेट....
तीन दिन बाद वनकर्मी समेत दो को किया घायल
20 नवंबर को तेंदुए ने डासना के आध्यात्मिक नगर में कांबिंग कर रही वन विभाग की टीम के कर्मचारी और एक किसान पर हमला कर उन्हें घायल कर दिया था। गंभीर रूप से घायल युवक को दिल्ली रेफर कर दिया गया था। आखिरी बार तेंदुआ 23 नवंबर को राजनगर में भाजपा विधायक सुनील शर्मा के आवास के पास सीसीटीवी कैमरों में कैद हुआ था।
---------
2020 और 2019 में दिखा था तेंदुआ
24 नवंबर 2020 में राजनगर में जीडीए वीसी के आवास के पास राजकुंज कॉलोनी में देखा गया था। नवंबर 2021 में हिंडन विहार क्षेत्र में तेंदुआ दिखा था।
------
यहां करें शिकायत
अशोक गुप्ता क्षेत्रीय वन अधिकारी 9350105448
रामवीर सिंह बीट प्रभारी 9410269828
फतेह सिंह सेक्शन ऑफिसर 6395304473
---------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed