फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   ghaziabad news

आज नौ ईएमयू ट्रेनें रहेंगी निरस्त

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 26 Nov 2021 01:09 AM IST
विज्ञापन
ghaziabad news
आज नौ ईएमयू ट्रेनें रहेंगी निरस्त
विज्ञापन

गाजियाबाद। पुराना रेलवे स्टेशन पर निर्माणाधीन तीसरे एफओबी (फुटओवर ब्रिज) पर गर्डर लांचिंग के कारण शुक्रवार को 8 घंटे तक रेल ट्रैफिक और पावर ब्लॉक रहेगा। इस दौरान 9 ईएमयू ट्रेनें निरस्त रहेंगी। चार ट्रेनें साहिबाबाद में टर्मिनेट हो जाएंगी और सात ट्रेनों के रूट बदले जाएंगे। यह ट्रेनें गाजियाबाद नहीं आएंगी। इसके चलते शुक्रवार को रेल यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।
रेलवे के स्थानीय अधिकारियों ने बताया कि 24 से 27 नवंबर तक अलग-अलग समय पर ट्रैफिक ब्लॉक दिया गया था। 24 नवंबर बुधवार को ब्लॉक लिया जाना था, लेकिन ब्लॉक नहीं लिया गया। बुधवार को अपने निर्धारित रास्ते से ट्रेनें गुजरी हैं। इसके बाद बृहस्पतिवार के लिए ब्लॉक नहीं लिया गया था। उन्होंने बताया कि अब शुक्रवार को सुबह 8:30 बजे से शाम 4:30 बजे तक ब्लॉक रहेगा। ब्लॉक के दौरान 27 ट्रेनें प्रभावित रहेंगी।
विज्ञापन

यह ट्रेनें रहेंगी निरस्त
रेलवे अधिकारियों के मुताबिक 24 से 26 नवंबर तक टूंडला-दिल्ली, नई दिल्ली-गाजियाबाद, पलवल-नई दिल्ली-गाजियाबाद (अप-डाउन) ट्रेनों का संचालन निरस्त रहेगा। 26 नवंबर को दिल्ली-सहारनपुर और मुरादाबाद-गाजियाबाद-मुरादाबाद ईएमयू स्पेशल ट्रेनें नहीं चलेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

ये ट्रेनें साहिबाबाद होंगी टर्मिनेट
24 और 26 नवंबर को पलवल-गाजियाबाद, गाजियाबाद-शकूरबस्ती, मथुरा-गाजियाबाद और गाजियाबाद-मथुरा जंक्शन ईएमयू साहिबाबाद से गाजियाबाद के बीच निरस्त रहेंगी। यह ट्रेनें साहिबाबाद स्टेशन तक आएंगी और यही से वापस चली जाएंगी।
इन ट्रेनों का बदलेगा रास्ता
ट्रैफिक ब्लॉक की वजह से 26 नवंबर को अंबाला-दिल्ली एक्सप्रेस, नई दिल्ली-बनारस स्पेशल ट्रेन, उज्जैनी एक्सप्रेस, नई दिल्ली-राजगीर श्रमजीवी एक्सप्रेस और दिल्ली-अंबाला स्पेशल एक्सप्रेस दिल्ली से गाजियाबाद के रास्ते जाने की बजाय लोनी, शामली और टपरी के रास्ते चलेंगी। वहीं नई दिल्ली-दरभंगा क्लोन स्पेशल और नई दिल्ली-लखनऊ गोमती एक्सप्रेस दिल्ली से पलवल, आगरा, इटावा और कानपुर के रास्ते गंतव्य तक पहुंचेंगी।

इन ट्रेनों का बदलेगा समय
रेलवे ने नई दिल्ली-डिब्रूगढ़ राजधानी, नई दिल्ली-गया स्पेशल, नई दिल्ली-दरभंगा स्पेशल, आनंद विहार-भागलपुर स्पेशल, आनंद विहार-मऊ स्पेशल, आनंद विहार-दानापुर स्पेशल का समय बदला जाएगा। इन्हें निर्धारित समय से 25 मिनट से ढाई घंटे की देरी से चलाया जाएगा। वहीं पुरी-योगनगरी ऋषिकेश स्पेशल एक्सप्रेस को साहिबाबाद स्टेशन पर 25 मिनट रोका जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed