फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   ghaziabad news

दिव्यांग और बुजुर्गों को मिलेगी पोस्टल बैलेट की सुविधा

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 25 Nov 2021 01:21 AM IST
विज्ञापन
ghaziabad news
दिव्यांग और बुजुर्गों को मिलेगी पोस्टल बैलेट की सुविधा
विज्ञापन

गाजियाबाद। दिव्यांग और अशक्त बुजुर्गों को इस बार मतदान के लिए निर्वाचन आयोग ने नई व्यवस्था की है। जो चलने फिरने में असमर्थ है वह घर बैठे अपना मत दे सकते हैं। आयोग की ओर से ऐसे लोगों के घर पर डाक मतपत्र भेजा जाएगा। इसके लिए डाक विभाग को शामिल किया गया है।
जिले में करीब साढ़े 28 लाख से अधिक वोटर हैं। इनमें करीब दस हजार दिव्यांग मतदाता और 80 वर्ष से ऊपर के करीब ढाई सौ मतदाता हैं। इस बार जिले में 727 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। मतदान के दिन बीमार और अशक्त बुजुर्गों को मतदान केंद्रों पर पहुंचने में काफी दिक्कत होती है। इस बार निर्वाचन आयोग ने ऐसी दिक्कत को दूर करने के लिए यह व्यवस्था की है।
विज्ञापन

मतदान से एक हफ्ते पहले भेजा जाएगा मतपत्र
एडीएम प्रशासन रितु सुहास ने बताया कि आयोग की ओर से दिशा निर्देश जारी हो चुके हैं। लिस्ट तैयार की जा रही है। डाक विभाग से भी संपर्क किया गया है। इस व्यवस्था से दिव्यांग और चलने फिरने में असमर्थ बुजुर्गों को लाभ मिलेगा। मतदान से एक हफ्ते पूर्व वोटर के घर पर डाक मतपत्र भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed