फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   ghaziabad news

कार्यादेश जारी न होने से 60 करोड़ के काम अटके

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 25 Nov 2021 01:18 AM IST
विज्ञापन
ghaziabad news
कार्यादेश जारी न होने से 60 करोड़ के काम अटके
विज्ञापन

गाजियाबाद। नगर निगम बोर्ड ने वार्ड कोटा तय किया, लेकिन चार महीने बाद भी वार्डों में विकास कार्य शुरू नहीं हो पाए। साढ़े तीन माह में निर्माण विभाग के अधिकारी टेंडर प्रक्रिया भी पूरी नहीं कर पाए। वित्तीय वर्ष के पहले चरण में शहर में होने वाले 60 करोड़ के निर्माण कार्य फाइलों में अटक गए हैं। जनता की शिकायतों से क्षेत्र के पार्षद परेशान है।
नगर निगम को 31 मार्च तक हर वार्ड में दो चरण में एक-एक करोड़ रुपये के विकास कार्य कराने हैं। पहले चरण में हर वार्ड में 60-60 लाख के यानी 100 वार्डों में 60 करोड़ के काम कराए जाने थे। नगर निगम के सभी पार्षदों ने निर्माण विभाग को प्रस्ताव जुलाई 2021 में दे दिए थे। इनके एस्टिमेट तैयार कर अगस्त में निर्माण विभाग ने टेंडर जारी कर दिए। 9 सितंबर को टेंडर खोलकर वर्कऑर्डर जारी किए जाने थे, लेकिन अभी तक निर्माण विभाग के अधिकारियों ने सिर्फ तकनीकी निविदाओं को ही खोला है। ऑनलाइन वित्तीय निविदा अभी फाइलों में ही बंद हैं।
विज्ञापन

आचार संहिता में फंस सकते हैं निर्माण कार्य
नगर निगम के निर्माण विभाग ने अभी तक विकास कार्यों की टेंडर प्रक्रिया भी पूरी नहीं की है। अभी वित्तीय निविदा खोलने और पत्रावली बनाकर कार्यादेश जारी करने में करीब एक महीने से ज्यादा समय लग सकता है। वहीं जनवरी में विधानसभा चुनाव के लिए आचार संहिता लागू हो जाने की उम्मीद जताई जा रही है। ऐसे में जनवरी तक यह कार्य शुरू नहीं हुए तो फिर इस वित्तीय वर्ष में काम नहीं हो पाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

चुनाव में झेलनी पड़ सकती है नाराजगी
नगर निगम की सत्ता पर काबिज भाजपा को विधानसभा चुनाव में इसकी नाराजगी झेलनी पड़ सकती है। नगर निगम ने कोरोना संक्रमण में आय घटने का बहाना बनाकर बीते वित्तीय वर्ष में हर वार्ड के लिए महज 20-20 लाख का कोटा दिया था। इनमें से भी अधिकांश वार्डों में काम नहीं हो पाए हैं। इस साल भी वित्तीय वर्ष के 8 माह बीत चुके हैं, लेकिन निर्माण कार्य शून्य हैं। ऐसे में विधानसभा चुनाव में यह बड़ा मुद्दा बन सकता है।
इन क्षेत्रों में होने थे प्रमुख विकास कार्य
- वार्ड-14 पी ब्लॉक में नाला निर्माण
- वार्ड-58 शिवपुरी में इंटरलॉकिंग टाइल्स से गली निर्माण।
- ब्रजविहार सी-ब्लॉक में गली और नाली निर्माण।
- महाराजपुर में यात्री शेड बनाने का काम।
- संजय नगर ई-ब्लॉक में इंटरलॉकिंग टाइल्स का काम।
- वार्ड-33 में सीसी रोड व नाली निर्माण।
- बजरिया में सीसी रोड व नाली निर्माण।
- रईसपुर में नाली व इंटरलॉकिंग टाइल्स निर्माण।
- वैशाली सेक्टर-1 में सड़कों पर थर्मोप्लास्ट व कैट आई लगाने का काम।
- चंद्रनगर में साइड पटरी पर इंटरलॉकिंग टाइल्स लगाने का काम।
- कविनगर जी-ब्लॉक में फुटपाथ बनाने का काम।
- शालीमार गार्डन, कौशांबी, प्रताप विहार, वैशाली, वसुंधरा के विभिन्न सेक्टरों में इंटरलॉकिंग टाइल्स व नाली निर्माण।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed