फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   ghaziabad news

गाजियाबाद : डासना पहुंचा तेंदुआ, वनकर्मी समेत दो लोगों पर हमला, इलाके में दहशत

Sun, 21 Nov 2021 06:18 AM IST
गाजियाबाद ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद Published by: गाजियाबाद ब्यूरो Updated Sun, 21 Nov 2021 06:18 AM IST
सार

मंगलवार की रात करीब दो बजे राजनगर सेक्टर-13 में सीसीटीवी में पहली बार तेंदुआ दिखा था।

विज्ञापन
ghaziabad news
हमले में घायल वनकर्मी और कैमरे में कैद हुआ तेंदुआ... - फोटो : amar ujala

विस्तार

शहर के राजनगर से तीन दिन पहले गुम हुआ तेंदुआ शनिवार को करीब आठ किमी दूर जाकर डासना की अध्यात्मिक नगर कॉलोनी में दिखा। यहां पर तेंदुआ ने एक वनकर्मी समेत दो लोगों पर हमला कर घायल कर दिया। वनकर्मी अस्पताल में भर्ती हैं। हमले के बाद वन विभाग के आला अधिकारी मौके पर पहुंचे। पकड़ने के लिए दो पिंजरे लगाए हैं। आसपास के लोगों में दहशत है।

विज्ञापन


मंगलवार की रात करीब दो बजे राजनगर सेक्टर-13 में सीसीटीवी में पहली बार तेंदुआ दिखा था। सर्च अभियान चलाया गया, लेकिन तेंदुआ का कोई सुराग नहीं मिला। वन विभाग के अधिकारियों ने मान लिया था कि तेंदुआ शहर से कहीं दूर जा चुका है। सर्च अभियान भी बंद कर दिया था। शनिवार दोपहर करीब 12:30 बजे डासना फ्लाईओवर के पास चरन सिंह खेत में धान की फसल काट रहे थे। उन्होंने तेंदुए को कुत्ता समझकर कुछ नहीं कहा। जैसे ही वह कटाई करते हुए आगे बढ़े तो तेंदुए ने एक साथ दौड़ लगा दी।
विज्ञापन


वह मंदिर की दीवार कूदकर प्रेम कुमार गोगी के घर में घुस गया। वहां काम करने वाले चंदन ने तेंदुए को भागने की कोशिश की तो उनके ऊपर हमला कर दिया। उनके हाथ की नस कट गई। लोगों ने पुलिस को सूचना दी। उन्होंने क्षेत्रीय वन अधिकारी को जानकारी दी। वन विभाग की टीम ने सर्च अभियान शुरू किया। इस दौरान वन कर्मी सुनील कुमार पर हमला कर दिया, जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गए। चंदन को एनएच-9 स्थित निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


तेंदुआ देख घर में बंद हो गए लोग
अध्यात्मिक नगर कॉलोनी में जैसे ही लोगों को तेंदुए के बारे में जानकारी मिली तो लोगों ने अपने घर के दरवाजे बंद कर लिए तो कुछ लोग छतों पर देखने के लिए चढ़ गए। धीरे-धीरे भीड़ बढ़ती चली गई। पुलिस ने लोगों की सुरक्षा को देखते हुए लोगों को खदेड़ा। जिस झाड़ी में तेंदुआ छिपा है, उसमें एक शराबी घुसने लगा। पुलिस ने उसे भगाया।

पिंजरे में बांधा बकरा
वन विभाग के अधिकारियों ने तेंदुए को पकड़ने के लिए पिंजरे के अंदर बकरे को बंद कर दिया। पिंजरे को ऊपर से घास से ढक दिया गया, जिससे पिंजरे की पहचान न हो सके।


तीन घंटे बाद पहुंचा पिंजरा
वन विभाग के अधिकारियों की लापरवाही फिर सामने आई है। तेंदुआ की सूचना 12:30 बजे दे दी गई थी, लेकिन वन विभाग के अधिकारी तीन घंटे तक पिंजरा नहीं पहुंचा पाए। लोगों का कहना है कि यदि समय रहते ही पिंजरा लगा दिया जाता तो तेंदुए को आसानी से पकड़ा जा सकता था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed