{"_id":"618d742f8e6b394d33251c41","slug":"ghaziabad-news-ghaziabad-news-gbd2292019162","type":"story","status":"publish","title_hn":"कैश निकालने को ईंट-पेचकस से तोड़े एटीएम, मौके पर पकड़ा आरोपी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कैश निकालने को ईंट-पेचकस से तोड़े एटीएम, मौके पर पकड़ा आरोपी
विज्ञापन
जीटी रोड एटीएम.
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कैश निकालने को ईंट-पेचकस से तोड़े एटीएम, मौके पर पकड़ा आरोपी
गाजियाबाद। कैश निकालने के लिए सिरफिरे ने नगर कोतवाली क्षेत्र में बैंक ऑफ इंडिया के दो एटीएम ईंट से तोड़ डाले। वह पेचकस से एटीएम मशीनों को खोल ही रहा था कि गश्त करते पहुंचे पुलिसकर्मियों ने उसे रंगेहाथ दबोच लिया। आरोपी की पहचान लालकुआं के श्रीराम एंक्लेव निवासी अमित वर्मा के रूप में हुई है। शाखा के मुख्य प्रबंधक अनिल कुमार शर्मा की तहरीर पर केस दर्ज कर पुलिस ने आरोपी को जेल भेज दिया।
ईंट से अगला हिस्सा तोड़ा, फिर पेचकस से खोलने लगा
जीटी रोड पर बैंक ऑफ इंडिया की बुलंदशहर रोड इंडस्ट्रियल एरिया शाखा है। शाखा के मुख्य प्रबंधक अनिल कुमार शर्मा ने बताया कि शाखा के बाहर ही दो एटीएम मशीन लगी हैं। सुबह 8 बजे एक युवक एटीएम बूथ में ईंट लेकर घुसा। उसने पहले दोनों एटीएम मशीनों का अगला हिस्सा ईंट से क्षतिग्रस्त किया और फिर उन्हें पेचकस से खोलने लगा। इसी दौरान नगर कोतवाली के दो पुलिसकर्मी गश्त करते हुए वहां से निकले। मशीनों से छेड़छाड़ कर रहे युवक को देखकर वह रुके और उसे पकड़ लिया।
बाहर लगा कैमरा तोड़ दिया, लेकिन गुप्त कैमरे में हो गया कैद
मुख्य प्रबंधक ने बताया कि बूथ में एक पुरानी एटीएम मशीन लगी हुई थी, जबकि हाल ही में एक नई एटीएम मशीन लगाई गई है। खुद की पहचान छिपाने के मकसद से आरोपी युवक ने एटीएम बूथ में घुसते ही सबसे पहले सीसीटीवी कैमरे का तार काट दिया। लेकिन उसे पता नहीं था कि नई एटीएम मशीन में गुप्ता कैमरा लगा हुआ है।
विज्ञापन
मशीन खोल भी लेता तो एक रुपया हाथ नहीं लगता
उनका कहना है कि एटीएम मशीन में कितना कैश है, शाखा स्तर पर इसका कोई रिकॉर्ड नहीं होता। एटीएम में कैश डालने वाली कंपनी से पूछा तो उसने एटीएम में कैश न होने की जानकारी दी। अगर आरोपी युवक मशीन को खोल भी लेता तो उसके हाथ कुछ नहीं लगता।
सुबह पांच बजे से ढूंढ रहा था सुनसान एटीएम
पुलिस के मुताबिक आरोपी अमित वर्मा नशेड़ी किस्म का युवक है। पैसों की जरूरत होने के कारण उसने एटीएम काटकर कैश निकालने की योजना बनाई। वह सुबह पांच बजे से सुनसान इलाके का एटीएम खोज रहा था। जिन एटीएम को उसने निशाना बनाया व सुनसान इलाके में हैं और वहां लोगों की आवाजाही कम रहती है। एसपी सिटी निपुण अग्रवाल का कहना है कि आरोपी को जेल भेज दिया गया है। उसने इस तरह की कोई अन्य वारदात करने से इनकार कर दिया।