{"_id":"617c537ddeea4f5aca5747df","slug":"ghaziabad-news-ghaziabad-news-gbd22853324","type":"story","status":"publish","title_hn":"अश्लील एप पर डाला दंपती का नंबर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अश्लील एप पर डाला दंपती का नंबर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अश्लील एप पर डाला दंपती का नंबर
गाजियाबाद। विजयनगर में दंपती को बदनाम करने के लिए किसी व्यक्ति ने उनका नंबर कॉलिंग के लिए अश्लील एपपर डाल दिया। कई शहरों से कॉल आने पर पीड़ित को इस बात का पता चला। लगातार कॉल आने पर पीड़ित ने विजयनगर थाने में केस दर्ज कराया है। पुलिस का कहना है कि आरोपी तक पहुंचने के लिए साइबर सेल की मदद ली जा रही है।
विजयनगर क्षेत्र में रहने वाले व्यक्ति का कहना है कि 15 अप्रैल के बाद से उनके पास दोनों मोबाइल नंबरों से अलग-अलग नंबरों से अश्लील कॉल आनी शुरू हो गईं। शुरूआत में लगा कि गलती से उनके पास कॉल आ रही हैं, लेकिन बाद में कई शहरों से उनके पास कॉल आने का सिलसिला शुरू हो गया। खोजबीन करने पर पता चला कि यह सभी कॉल अश्लील एप के जरिये आ रही थीं। उन्होंने कुछ कॉल रिकॉर्ड भी कीं। कॉल करने वाले लोगों से पूछने पर उन्होंने बताया कि किसी व्यक्ति ने उनका नंबर कॉलिंग के लिए एप पर डाल दिया है। सीओ प्रथम महीपाल सिंह का कहना है कि आरोपी को ट्रेस करने की कोशिश की जा रही है।