फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   ghaziabad news

डेंगू से महंगा हुआ बकरी का दूध, भाव 1600 रुपये प्रति किलो

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 17 Oct 2021 12:48 AM IST
विज्ञापन
ghaziabad news
goat.jpg
डेंगू से महंगा हुआ बकरी का दूध, भाव 1600 रुपये प्रति किलो
विज्ञापन

गाजियाबाद। डेंगू के मरीजों की संख्या बढ़ने के साथ ही बकरी के दूध का दाम बढ़ गए हैं। लोगों का मानना है कि बकरी का दूध प्लेट्लेट्स को तेजी से बढ़ाता है। ऐसे में मरीज के परिजन बकरी का दूध 1500 से 1600 रुपये प्रति किलो की दर से भी खरीद रहे हैं। जबकि डॉक्टरों का कहना है कि ऐसी कोई मेडिकल रिसर्च उपलब्ध नहीं है कि यह दूध डेंगू के मरीज को बहुत ज्यादा फायदा पहुंचाता हो।
वरिष्ठ फिजिशियन डॉ. अरविंद डोगरा का कहना है कि डेंगू में प्लेटलेट्स की संख्या काफी कम हो जाती है, जिसकी रिकवरी होने में काफी समय लग जाता है। ऐसे में कई बार मरीजों को प्लेटलेट्स चढ़ानी पड़ती है। लोग बिना किसी डॉक्टरी सलाह के ही बकरी का दूध पिलाने में लग जाते हैं। बकरी के दूध में विटामिन बी-6, ए, बी-2, ए, सी एवं डी की मात्रा कम पाई जाती है। इसमें फोलेट बाइंड करने वाले अवयव की मात्रा ज्यादा होने से फोलिक एसिड नामक आवश्यक विटामिन होता है। बकरी के दूध में मौजूद प्रोटीन गाय, भैंस की तरह जटिल नहीं होता। इसी वजह से इसे पचाना ज्यादा मुश्किल नहीं होता।
विज्ञापन

भोजपुर से मंगाया दूध
प्लेट्लेट्स कम होने पर डॉक्टर ने बेटे को दो दिन के लिए अस्पताल में भर्ती किया। उसके बाद घर ले जाने के लिए कहा। पड़ोसी ने बताया कि बकरी के दूध से प्लेट्लेट्स बढ़ जाती है। एक रिश्तेदार भोजपुर से 250 ग्राम दूध 400 रुपये में ले आए।
विज्ञापन
विज्ञापन

- राजकुमार, अकबरपुर बहरामपुर
एडवांस बुकिंग हो रही
मेरे साले को डेंगू हुआ है। संयुक्त अस्पताल में भर्ती कराया है। छपरौला से 350 रुपये में 200 ग्राम दूध मिला था। शुक्रवार को देने से मना कर दिया। एडवांस बुकिंग के बाद शनिवार को दिया था।
रामकुमार यादव, संजय नगर
अफवाह पर ध्यान न दें
बकरी के दूध का प्लेट्लेट्स बढ़ने से कोई मतलब नहीं है। हां दूध पचने में हल्का होता है। लोग अफवाह पर ध्यान न दें।
- डॉ. संजय तेवतिया, सीएमएस संयुक्त अस्पताल
बिना डॉक्टर की सलाह के किसी भी बीमारी में कोई प्रयोग न करें। बकरी के दूध के पीछे भागने से अच्छा है, मरीज का अच्छे से इलाज कराएं।
डॉ. अशोक राना, क्षेत्रीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed