फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   ghaziabad news

शहर की सड़कों पर 3 हजार मीट्रिक टन कचरा

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 11 Oct 2021 01:18 AM IST
विज्ञापन
ghaziabad news
गोविंदपुरम आई ब्लॉक में विलुप्त कूड़ा घर पर लगा कूड़े का ढेर। संवाद
शहर की सड़कों पर 3 हजार मीट्रिक टन कचरा
विज्ञापन

गाजियाबाद। त्योहारी सीजन में लोग घरों में तो साफ-सफाई कर रहे हैं, लेकिन कॉलोनियों और सड़कों पर कूड़े का अंबार लग गया है। शहर की सड़कों पर करीब 3 हजार मीट्रिक टन से ज्यादा कचरा डंप हैं। राजनगर एक्सटेंशन के बाद गालंद का डंपिंग ग्राउंड बंद होने से कूड़ा उठाने की व्यवस्था चरमरा गई है। शहर की 150 से ज्यादा कॉलोनियों में कूड़े का अंबार है। कहीं चार दिन से तो कहीं एक सप्ताह से कूड़ा नहीं उठाया गया है।
राजनगर एक्सटेंशन क्षेत्र के भोवापुर में नगर निगम ने जमीन लीज पर लेकर सेनिटरी लैंडफिल साइट बनाई थी। नगर निगम यहां करीब डेढ़ माह तक कचरे का निस्तारण कर सकता था। स्थानीय लोगों के विरोध के बाद क्षेत्रीय विधायक अजित पाल त्यागी ने भी यहां कचरा डंप करने का विरोध किया। नगर निगम को यह साइट बंद करनी पड़ी। दूसरे विकल्प के तौर पर गालंद में निगम ने अपनी जमीन पर कचरा डाला तो यहां भी क्षेत्रीय लोगों के विरोध के चलते कूड़ा डालना बंद करना पड़ा। अब हालात यह है कि नगर निगम के पास कचरा निस्तारण के लिए कोई लैंडफिल साइट नहीं बची ।
विज्ञापन

स्थान- पीएसी चौक
कैला भट्ठा के पीएसी चौक पर नगर निगम ने कूड़े के ढेर लगा दिए हैं। आसपास की कॉलोनियों से लाकर यहां कचरा डंप किया जा रहा है। स्थानीय पार्षद का कहना है कि एक सप्ताह से नगर निगम के कर्मचारी यहां कचरा लाकर डाल तो रहे हैं, लेकिन उठा नहीं रहे हैं। में डोर-टू-डोर कूड़ा कलेक्शन भी बंद है।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्थान- गोविंदपुरम
गोविंदपुरम में अनाज मंडी के पीछे, स्वर्णजयंती पुरम, सदरपुर रोड पर कचरे के ढेर लग गए हैं। नगर निगम यहां से कचरा नहीं उठा रहा है। एक सप्ताह पहले तक यहां से नगर निगम की टीम रोजाना कचरा उठाकर डंपिंग ग्राउंड ले जाती थी, लेकिन डंपिंग ग्राउंड बंद हो जाने के बाद से यहां से कचरा नहीं उठाया जा रहा।
स्थान- अवंतिका
अवंतिका स्थित बीएसएनएल के स्मॉल एक्सचेंज के पास विलोपित कूड़ा घर के पास ही कचरे का ढेर इतना बड़ा हो गया है कि आधी सड़क पर आवागमन रुक गया है। मुख्य मार्ग पर कचरा डंप होने की वजह से यहां से लोगों का निकलना भी दूभर हो गया है।
इन कॉलोनियों में भी लगे कचरे के ढेर
विजयनगर, प्रताप विहार, नेहरू नगर, शास्त्रीनगर, पांडव नगर, इस्लाम नगर, सिहानी, नंदग्राम, चिरंजीव विहार, संजय नगर, वसुंधरा, वैशाली, राजेंद्र नगर, शालीमार गार्डन।
परिचर्चा
कॉलोनी में जगह-जगह कचरे के ढेर लग गए हैं। नगर निगम की गाड़ी कचरा उठाने नहीं आ रही है। त्योहारी सीजन में जहां पहले से ज्यादा सफाई होनी चाहिए थी, अब गंदगी हो गई है। - मोंटी, शास्त्री नगर
गोविंदपुरम के मुख्य मार्ग पर कचरे का ढेर लग गया है। कई बार नगर निगम के टोल फ्री नंबर पर कॉल कर शिकायत की गई, लेकिन कचर नहीं उठाया गया। - सौरभ, गोविंदपुरम
कॉलोनी में जगह-जगह कचरे के ढेर लग गए हैं। करीब एक सप्ताह से नगर निगम की गाड़ी कूड़ा उठाने नहीं पहुंच रही है। मुख्य मार्ग कचरे से बाधित हो गया है। - रोहित चौधरी, अवंतिका
कैला भट्ठा में कई वार्ड से कचरा लाकर डंप किया जा रहा है। पीएसी चौक पर कूड़े का करीब पांच फीट ऊंचा ढेर लग गया है। क्षेत्र के लोग शिकायत कर रहे हैं, लेकिन नगर निगम अधिकारी सफाई नहीं करा रहे। - जाकिर सैफी, निगम पार्षद

अधिकारी बोले
जहां भी कूड़ा डालते हैं, वहीं लोग विरोध कर रहे हैं। इस तरह से कचरे का निस्तारण करना संभव नहीं है। फिलहाल वैकल्पिक इंतजाम के लिए जमीन लीज पर लेने का प्रयास किया जा रहा है। जल्द ही लैंडफिल साइट तैयार कराकर पहले की तरह पूरा कचरा उठाया जाना शुरू कर दिया जाएगा। - प्रमोद कुमार, अपर नगरायुक्त, वरिष्ठ प्रभारी स्वास्थ्य विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed