फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   ghaziabad news

वेस्ट यूपी के विस्तारकों को जीत का मंत्र दे गए सुनील बंसल

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 04 Oct 2021 02:03 AM IST
विज्ञापन
ghaziabad news
भाजपा के महामंत्री संगठन सुनील बंसल ने राजनगर एक्सटेंशन में विस्तार को लेकर की बैठक। - फोटो : GHAZIABAD City
वेस्ट यूपी के विस्तारकों को जीत का मंत्र दे गए सुनील बंसल
विज्ञापन

गाजियाबाद। विधानसभा चुनाव की तैयारी में जुटे भाजपा के संगठन मंत्री सुनील बंसल ने रविवार को गाजियाबाद में पश्चिमी उत्तर प्रदेश के विस्तारकों की बैठक ली। राजनगर एक्सटेंशन में हुई इस बैठक में उन्होंने वेस्ट यूपी के 19 जिलों के विस्तारकों को बूथ में बैठक कर कार्यकर्ताओं के बीच समन्वय स्थापित करने के साथ बूथ से जीत का मंत्र दिया।

भाजपा ने प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में एक-एक विस्तारक को नियुक्त किया है। इन्हें सरकार की ओर से चलाए जा रहे खाद्यान्न वितरण, पीएम आवास योजना, स्ट्रीट वेंडर्स को लोन दिलाने की योजना, कोरोना वैक्सीनेशन जैसे सभी कार्यक्रमों की मॉनीटरिंग, क्षेत्र में लोगों के वोट बनवाने जैसे कई कार्यों की जिम्मेदारी दी है। रविवार को पार्टी के प्रदेश संगठन मंत्री सुनील बंसल ने वेस्ट यूपी के इन सभी विस्तारकों की बैठक ली। उन्होंने कहा कि प्रत्येक विस्तारक अपने विधानसभा क्षेत्र में बूथों पर जाकर बैठक करें। कार्यकर्ताओं को पार्टी के लिए काम करने के लिए प्रेरित करें। ऐसे विस्तारकों को विधानसभा चुनाव तक अपने आवंटित क्षेत्र में ही प्रवास करना होगा। उन्होंने कहा कि प्रत्येक विस्तारक अपने कार्यों की रिपोर्ट सीधे संगठन को देंगे। उन्होंने चुनाव प्रबंधन की रणनीति भी साझा की। उन्होंने कहा कि प्रदेश में भाजपा के ढाई करोड़ सक्रिय सदस्य हैं। जल्द ही नए सदस्यों को जोड़ने के लिए अभियान चलाया जाएगा। उन्होंने कहा कि सभी विस्तारक पार्टी की नीतियों को लोगों तक पहुंचाकर संगठन का विस्तार करें। सह संयोजक दुष्यंत ऋषि ने बताया कि पार्टी की ओर से बूथ से लेकर हर स्तर पर चुनाव की तैयारी की जा रही है। 2022 के चुनाव में प्रदेश में भाजपा फिर से सरकार बनाएगी। बैठक में सह संगठन महामंत्री कर्मवीर, क्षेत्रीय अध्यक्ष मोहित बेनीवाल, प्रदेश उपाध्यक्ष और पश्चिम क्षेत्र के प्रभारी जेपीएस राठौर, महानगर अध्यक्ष संजीव शर्मा समेत अन्य पदाधिकारी और करीब 71 विस्तारक मौजूद रहे।
विज्ञापन

-----
आंकड़ों में भाजपा की तैयारी
19 जिले
हर विधानसभा में एक विस्तारक तैनात किया।
वेस्ट यूपी में 71 विधानसभा सीटें।
71 सीटों में 27800 बूथ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed