फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   ghaziabad news

संयुक्त अस्पताल में पांच स्थानों पर मिला डेंगू का लार्वा

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 28 Sep 2021 01:15 AM IST
विज्ञापन
ghaziabad news
जांच करते मलेरिया कर्मी.
संयुक्त अस्पताल में पांच स्थानों पर मिला डेंगू का लार्वा
विज्ञापन

गाजियाबाद। संयुक्त अस्पताल में ओपीडी और अस्पताल परिसर में पांच स्थानों पर डेंगू का लार्वा मिला है। सोमवार को मलेरिया विभाग की टीम अस्पताल में सर्वे करने पहुंची थी। इस दौरान कई जगह पानी जमा और गंदगी मिली। वहीं डेंगू के 19 नए मरीजों की भी पुष्टि हुई है। इनमें से 4 मरीज अन्य जिलों के रहने वाले हैं। अब तक कुल संक्रमितों की संख्या 255 हो चुकी है। इस समय 41 मरीज भर्ती हैं, जिनमें से दो नए मरीज एमएमजी अस्पताल में भर्ती हुए हैं।
जिला सर्विलांस अधिकारी डॉ. आरके गुप्ता ने बताया कि विजयनगर, वेब सिटी, झंडापुर, प्रताप विहार, ईदगाह रोड, कमला नेहरू नगर, गोविंदपुरम, रईसपुर, दौलतपुरा, विद्या विहार, राजनगर एक्सटेंशन, अतरौली, मुरादनगर और एमएमजी अस्पताल का स्टाफ सोमवार को डेंगू संक्रमित पाया गया है। सोमवार को मलेरिया विभाग की टीम जब संजय नगर स्थित संयुक्त अस्पताल में सर्वे के लिए पहुंची तो वहां के हालात देखकर खुद भी घबरा गई। अस्पताल में जगह-जगह जल जमाव और गंदगी के ढेर थे। परिसर में ही डॉक्टरों और स्टाफ के आवास भी हैं फिर भी यहां सफाई नहीं हो रही है। जिला मलेरिया अधिकारी ज्ञानेंद्र मिश्रा ने बताया कि संयुक्त अस्पताल में पांच कूलर में डेंगू का लार्वा मिला है, लेकिन किसी को नोटिस नहीं दिया गया है। मामले के बारे में अस्पताल प्रबंधन को जानकारी दी गई है, उन्होंने कूलर खाली करा दिया था।
विज्ञापन

सोमवार को एमएमजी अस्पताल की ओपीडी में मरीजों की संख्या अधिक रही। वायरल बुखार के 465 मरीज इलाज कराने पहुंचे। अस्पताल की ओपीडी में 2600 नए मरीज और 1267 पुराने मरीज इलाज कराने पहुंचे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed