{"_id":"613e595f8ebc3eafb7563ce9","slug":"ghaziabad-news-ghaziabad-news-gbd225787675","type":"story","status":"publish","title_hn":"मॉडल बनेंगी शहर की दो सड़कें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मॉडल बनेंगी शहर की दो सड़कें
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मॉडल बनेंगी शहर की दो सड़कें
गाजियाबाद। प्रदेश सरकार गाजियाबाद की दो सड़कों को मॉडल के रूप में विकसित करेगी। इन सड़कों पर खर्च होने वाला फंड भी सरकार देगी। इस योजना के लिए शासन ने एक निजी कंसलटेंट फर्म को डीपीआर बनाने के लिए नियुक्त किया है। नगर निगम ने न्यू लिंक रोड और घूकना मोड़ से चौधरी मोड़ तक की सड़क को इस योजना के लिए चिह्नित किया है।
इन दोनों सड़कों का एस्टिमेट और डीपीआर तैयार कर शासन को भेजी जाएगी। फंड जारी होने के बाद इनका पुनर्निर्माण और सौंदर्यीकरण का काम शुरू कराया जाएगा। दोनों सड़कों को पहली बार विदेशों की तर्ज पर बनाया जाएगा। यानी सड़कों का लेवल मेंटेन करने के लिए इनकी खुदाई की जाएगी और पुरानी गिट्टियां हटाकर नई सड़क बनाई जाएगी। इससे न केवल सड़कों की मजबूती बढ़ेगी, बल्कि आसपास के क्षेत्र को सड़क की ऊंचाई बढ़ने से होने वाली परेशानियों से भी निजात मिलेगी। नगर निगम सीमा क्षेत्र की चयनित की गई दोनों सड़कों की लंबाई करीब 10 किमी से ज्यादा है। चार लेन की इन सड़कों के पुनर्निर्माण और सौंदर्यीकरण पर करीब 20 करोड़ रुपये खर्च होंगे।
डिवाइडरों की भी होगी मरम्मत
प्रदेश सरकार की इस योजना में चयनित होने वाली सड़कों के पुनर्निर्माण के साथ-साथ डिवाइडरों की मरम्मत भी कराई जाएगी। दोनों साइडों का भी सौंदर्यीकरण कराया जाएगा।
विज्ञापन
कामर्शियल स्ट्रीट है अंबेडकर रोड
नगर निगम ने इस योजना में अंबेडकर रोड को भी शामिल किया है। यह सड़क गाजियाबाद की कॉमर्शियल स्ट्रीट के नाम से भी जानी जाती है। इस मार्ग पर इलेक्ट्रॉनिक्स, कंप्यूटर, ज्वेलरी समेत कई बड़े ब्रांड के शोरूम हैं। शहर की नामचीन तुराबनगर मार्केट भी इसी मार्ग पर स्थित है। रोजाना 50 हजार से ज्यादा ग्राहक इस मार्ग पर आते हैं।
फर्म को दिए दो नाम
शासन ने शहर की दो सड़कों का पुनर्निर्माण नए तरीके से कराने के लिए चिह्नित करने को कहा है। कंसलटेंट फर्म ने दो सड़कों का विकल्प मांगा है। उन्हें न्यू लिंक रोड और अंबेडकर रोड का नाम दे दिया गया है। - नरेंद्र कुमार चौधरी, चीफ इंजीनियर, नगर निगम