फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   ghaziabad news

कमेटी के पैसों से खरीदा प्लॉट, एनजीओ संचालिका पर केस

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 11 Sep 2021 01:05 AM IST
विज्ञापन
ghaziabad news
कमेटी के पैसों से खरीदा प्लॉट, एनजीओ संचालिका पर केस
विज्ञापन

गाजियाबाद। मधुबन-बापूधाम में महिलाओं की कमेटी के पैसों से एनजीओ संचालिका द्वारा प्लॉट खरीदने का मामला सामने आया है। इस संबंध में संजयनगर सेक्टर-23 निवासी महिला ने कोर्ट के आदेश पर एनजीओ संचालिका और उसके पति के खिलाफ केस दर्ज कराया है। पीड़ित महिला का कहना है कि तगादा करने पर एनजीओ संचालिका और उसके पति ने गालीगलौज करते हुए हत्या की धमकी दी।
सेक्टर-23 संजयनगर निवासी विभा सिंह ने बताया कि वर्ष 2016 में सेक्टर-23 में ही रहने वाली शारदा सिंह जादौन ने उनसे संपर्क किया। उन्होंने बताया कि वह महिलाओं के उत्थान के लिए कमेटी चलाती हैं। साथ ही उनका एनजीओ भी है। विभा सिंह का कहना है कि शारदा सिंह जादौन की बातों में आकर उन्होंने अपने अलावा बेटी व सास के नाम से चार कमेटियां डालीं। साथ ही पांच सहेलियों से भी कमेटी डलवाई। कमेटी डालने के दौरान बताया गया कि महिलाओं को हर महीने एक हजार रुपये देने होंगे। ड्रॉ में हर महीने एक महिला को 20 हजार रुपये मिलेंगे। आखिरी महीने में कमेटी लेने वाली महिला को 21 हजार रुपये दिए जाएंगे। विभा सिंह ने बताया कि समय पूरा होने पर उन्होंने कमेटी के ड्रॉ के बारे में पूछा तो शारदा देवी टरकाने लगीं।
विज्ञापन

2 फीसदी ब्याज के साथ रकम लौटाने का किया था वादा
विभा सिंह का कहना है कि तगादा करने पर शारदा सिंह ने बताया कि उन्होंने कमेटी के 1 लाख 67 हजार रुपये से प्लॉट ले लिया है। जल्दी ही वह 2 फीसदी ब्याज के साथ सभी की रकम लौटा देंगी। समय बीतने पर वह रकम मांगने शारदा के घर पहुंचीं तो शारदा व उनके पति ने गालीगलौज करते हुए हत्या की धमकी दी। आरोप है कि पुलिस में शिकायत करने पर भी कोई कार्रवाई नहीं हुई, जिसके चलते कोर्ट की शरण लेनी पड़ी। मधुबन-बापूधाम एसएचओ देवपाल सिंह पुंडीर का कहना है कि कोर्ट के आदेश पर दंपती के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज कर लिया है। विवेचना में जो तथ्य सामने आएंगे, उसके आधार पर आगामी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed