फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   ghaziabad news

आज से सरकारी और 15 से खुलेंगे कक्षा एक से पांच तक के निजी स्कूल

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 01 Sep 2021 01:08 AM IST
विज्ञापन
ghaziabad news
आज से सरकारी और 15 से खुलेंगे कक्षा एक से पांच तक के निजी स्कूल
विज्ञापन

गाजियाबाद। कोरोना संक्रमण के बाद बुधवार से कक्षा एक से पांच तक के विद्यालय खोलने की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। बेसिक शिक्षा अधिकारी ने स्कूलों का निरीक्षण कर जायजा लिया। सभी स्कूलों में सैनिटाइजेशन कराने के निर्देश दिए। जिससे छात्र-छात्राओं को किसी प्रकार की समस्या न हो। वहीं निजी स्कूलों ने 15 सितंबर से स्कूल खोलने का निर्णय लिया है। कुछ ही प्राइवेट स्कूल एक सितंबर से खुलेंगे।
कोरोना की स्थिति सामान्य होने के बाद सरकार ने छोटी कक्षाओं को भी खोलने का निर्णय लिया है। जिले में 23 अगस्त से कक्षा छह से आठ तक के स्कूलों को खोल दिया गया था। एक सितंबर से कक्षा एक से पांच तक के स्कूलों को खोलने जाने का सरकार ने निर्णय लिया है। उसके लिए बेसिक शिक्षा विभाग ने सभी तैयारियां ली हैं। बेसिक शिक्षा अधिकारी बृजभूषण चौधरी ने बताया कि मंगलवार को 20 स्कूलों का निरीक्षण किया। सभी शिक्षकों ने विद्यालय खोलने की तैयारी की हुई है।
विज्ञापन

शिक्षक बोले, सैनिटाइजेशन की व्यवस्था नहीं
कई सरकारी स्कूल के शिक्षकों का कहना है कि सरकार ने स्कूल खोलने के आदेश तो कर दिए, लेकिन अभी तक अधिकतर विद्यालयों को सैनिटाइज नहीं कराया है। अधिकतर विद्यालयों में थर्मल स्क्रीनिंग उपकरण ही नहीं है। शिक्षकों का कहना है कि फरवरी-मार्च में स्कूल खुलने पर भी सैनिटाइजेशन कराने की मांग उठाई थी, लेकिन अधिकारियों ने कोई सुनवाई नहीं की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

गाजियाबाद पैरेंट्स एसोसिएशन की अध्यक्ष सीमा त्यागी ने बताया कि उत्तर प्रदेश सरकार ने एक सितंबर से छोटे बच्चों के स्कूल खोलने का निर्णय लिया है। इसको लेकर ट्विटर के माध्यम से वोट पोल सर्वे कराया। इसमें लगभग 260 से ज्यादा अभिभावकों ने हिस्सा लिया, जिसमें 90 फीसदी अभिभावकों ने बच्चों को स्कूल भेजने से मना कर दिया। उन्होंने सरकार से मांग की है कि विद्यालयों को अभी नहीं खोला जाए। बच्चों की ऑनलाइन कक्षाएं जारी रखी जाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed