फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   ghaziabad news

पुलिस ने आरोपियों को किया गिरफ्तार, पिस्टल और चाकू बरामद

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 29 Aug 2021 01:47 AM IST
विज्ञापन
ghaziabad news
थाने पहुंच बोला वकील...उन तीनों ने सुपारी ली है, मुझे मार डालेंगे
विज्ञापन

गाजियाबाद। नगर कोतवाली क्षेत्र में रहने वाले एक वकील ने थाने जाकर खुद की जान की रक्षा के लिए गुहार लगाई। पहुंचते ही बोला, तीन बदमाशों ने उनकी सुपारी ली है। वह उन्हें मार डालेंगे। पूरी बात सुनने के बाद पुलिस हरकत में आई और सूचना फ्लैश कर दी। विजयनगर पुलिस ने चेकिंग के दौरान तीनों आरोपियों को पिस्टल, कारतूस और चाकू के साथ गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने केस दर्ज तीनों को जेल भेज दिया। विजयनगर एसएचओ महावीर सिंह चौहान ने बताया कि आरोपियों की पहचान थाना कोतवाली के जटवाड़ा डासना गेट राहुल चौधरी व ऋषभ तथा कल्लूपुरा निवासी अनुज शर्मा के रूप में हुई।
दिन में वकील से मिले थे तीनों आरोपी
नगर कोतवाली निवासी वकील इंसाफ अली शुक्रवार को अपने साथी के साथ विजयनगर के मवई निवासी अपने मुवक्किल के पास आए थे। वहां उन्हीं के पास काम करने वाला ऋषभ भी कॉल करके वहीं पहुंच गया। उसके साथ दो लोग और थे। वकील का आरोप है कि तीनों ने उनसे पिस्टल तानकर कहा कि उन्होंने उनकी सुपारी ले रखी है। इस पर वकील के साथी ने पिस्टल छीनकर खाली की और तीनों को बाहर निकाला। उसी के बाद से वकील ने आरोप लगाया था कि तीनों युवक उनकी हत्या की फिराक में घूम रहे हैं। वकील ने नगर कोतवाली में शिकायत की तो सूचना फ्लैश कर दी गई। थोड़ी देर बात तीनों पकड़ लिए गए। सूचना पर थाने पहुंचे वकील ने तीनों को पहचान भी लिया, लेकिन आरोपियों ने हत्या की फिराक में घूमने के आरोप को नकार दिया। एसएचओ के मुताबिक पकड़े जाने पर अनुज शर्मा ने खुद को पत्रकार बताकर पुलिस को रौब दिखाने की कोशिश की। उसने पुलिस को एक समाचार पत्र का आईकार्ड भी दिखाया। पुलिस ने जांच की तो आईकार्ड फर्जी निकला।
विज्ञापन

एसएचओ के मुताबिक पूछताछ में अनुज शर्मा ने बताया कि वह शौक के लिए हथियार अपने पास रखते हैं और पुलिस के बचने के लिए मीडिया का फर्जी आईकार्ड दिखा देते हैं। उसने बताया कि चार साल पहले उसने बुलंदशहर के भूड़ चौराहा निवासी राहुल से 25 हजार रुपये में पिस्टल खरीदी थी। वह उसे गाजियाबाद में मिला था। उसने उसका घर भी नहीं देखा। एसएचओ का कहना है कि राहुल के बारे में पता लगाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed