फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   ghaziabad news

दुहाई-गुलधर में 650 हेक्टेयर में बनेगा विशेष विकास क्षेत्र

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 24 Aug 2021 01:18 AM IST
विज्ञापन
ghaziabad news
दुहाई-गुलधर में 650 हेक्टेयर में बनेगा विशेष विकास क्षेत्र
विज्ञापन

गाजियाबाद। रैपिड रेल कॉरिडोर के दुहाई और गुलधर स्टेशन के आसपास विशेष विकास क्षेत्र बनाने का रास्ता साफ हो गया है। दुहाई में 400 हेक्टेयर और गुलधर में 250 हेक्टेयर जमीन चिह्नित की गई है। रैपिड कॉरिडोर की लागत वसूलने के उद्देश्य से विशेष विकास क्षेत्र में आवासीय, व्यावसायिक और औद्योगिक हब विकसित होगा। क्षेत्र में मुख्य रूप से ग्रुप हाउसिंग योजना, बड़े व्यावसायिक कार्यालय, मॉल और औद्योगिक गतिविधियों के लिए पॉकेट बनाए जाएंगे। जीडीए की 26 अगस्त को होने वाली बोर्ड बैठक चिह्नित 650 हेक्टेयर जमीन को अधिसूचित करने का प्रस्ताव रखा जाएगा।
रैपिड रेल कॉरिडोर की लागत करीब 29274 करोड़ है। प्रोजेक्ट में 50 फीसदी अंशदान भारत सरकार, जबकि 12.5 अंशदान उत्तर प्रदेश, 12.5 फीसदी अंशदान हरियाणा और 12.5 फीसदी अंशदान राजस्थान सरकार का है। उत्तर प्रदेश के 12.5 फीसदी अंशदान की लागत को वसूलने के लिए विशेष विकास क्षेत्र के अलावा रैपिड के दुहाई व गुलधर स्टेशन के अलावा साहिबाबाद, मेरठ तिराहा, मुरादनगर, मोदीनगर साउथ व मोदीनगर नॉर्थ स्टेशन की 1.5 किमी की परिधि में प्रभाव क्षेत्र (इंफ्लुऐंस जोन) विकसित होना है। शासन के निर्देश पर एनसीआरटीसी और जीडीए दोनों मिलकर प्रोजेक्ट पर आगे बढ़ रहे हैं। प्रभाव क्षेत्र में एनसीआरटीसी को मॉल, रेस्टोरेंट, शोरूम संचालन, बैंक्वेट हॉल सहित अन्य व्यावसायिक गतिविधियों के संचालन की अनुमति होगी।
विज्ञापन

जीडीए बोर्ड बैठक के विशेष विकास क्षेत्र व प्रभाव क्षेत्र के प्रस्ताव पर मुहर लगने के साथ ही क्षेत्र के उसके जोनल प्लान और ले-आउट पर काम शुरू हो जाएगा। क्षेत्र के लिए गुलधर में चिह्नित की गई 250 हेक्टेयर जमीन में गुलधर के साथ मोरटा और भोवापुर की जमीन आती है। जबकि दुहाई में चिह्नित हुई 400 हेक्टेयर जमीन में दुहाई, भिक्कनपुर और शाहपुर की जमीन आती है। ऐसे में इन क्ष्रैपिड रेल कॉरिडोर के बराबर दुहाई और गुलधर में विशेष विकास क्षेत्र के लिए चिह्नित की गई जमीन की बेहतर कनेक्टिविटी इसे सबसे खास बनाती है। कॉरिडोर के बराबर से ही दिल्ली-मेरठ हाईवे के साथ ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस-वे गुजरता है। वहीं, रैपिड रेल कॉरिडोर के भी शामिल होने से क्षेत्र का महत्व बढ़ जाता है। ऐसे विकास क्षेत्र में आने वाली आवासीय व व्यावसायिक योजनाओं को लोग हाथों हाथ लेंगे। मुख्य रूप से दुहाई क्षेत्र में बड़े व्यावसायिक कॉम्लेक्स के विकास से कंपनियों के पास नोएडा के साथ एक नया विकल्प उपलब्ध होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

आशीष शिवपुरी, सीएटीपी, जीडीए : दुहाई और गुलधर मे विशेष विकास क्षेत्र के लिए 250 एकड़ जमीन चिह्नित की गई है। विशेष विकास क्षेत्र को एनसीआरटीसी और प्राधिकरण मिलकर विकसित करेगा। प्रोजेक्ट से नई आवासीय व व्यावसायिक योजनाएं आने से क्षेत्र का बहुमुखी विकास का लाभ लोगों को मिलेगा। क्षेत्र में प्राधिकरण की योजना अतिरिक्त एफएआर देने की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed