फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   ghaziabad news

मॉर्निंग वॉक पर महिला से छेड़छाड़, विरोध पर ससुर को पीटा

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 21 Aug 2021 01:27 AM IST
विज्ञापन
ghaziabad news
मॉर्निंग वॉक पर महिला से छेड़छाड़, विरोध पर ससुर को पीटा
विज्ञापन

गाजियाबाद। मधुबन बापूधाम के स्वर्ण जयंतीपुरम निवासी महिला ने पड़ोसी पर मॉर्निंग वॉक के दौरान छेड़छाड़ का आरोप लगाया है। महिला का कहना है कि विरोध करने पर आरोपी व उसके बेटे ने उसके ससुर के साथ मारपीट भी की। पुलिस ने पिता-पुत्र पर केस दर्ज किया है। वहीं दूसरे पक्ष ने भी महिला के ससुर समेत तीन लोगों पर रंजिश के तहत हमला करने का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई है।

महिला का कहना है कि वह रोजाना मॉर्निंग वॉक करने जाती हैं। इस दौरान पड़ोस में रहने वाला व्यक्ति उन पर अश्लील कमेंट और छेड़छाड़ करता है। बुधवार को उन्होंने छेड़छाड़ का विरोध किया तो उसने उनका हाथ पकड़ लिया और कपड़े भी फाड़ दिए। विरोध करने पर उन पर ईंट व घूंसों से पीटा। महिला का कहना है कि उनके ससुर ने विरोध किया तो आरोपी और उसके बेटे ने उनसे भी मारपीट की गई। बचाने आए कॉलोनी के ही एक शख्स को भी पीटा। वहीं, छेड़छाड़ के आरोपी का कहना है कि महिला के ससुर व कॉलोनी के ही दो अन्य व्यक्ति उनकी कोर टीम से पहले पार्क की देखभाल एंव प्रवेश द्वार की सुरक्षा का काम देखते थे। मई 2021 के अंत में नई कार्यकारिणी गठित हो गई, जिसमें उन्हें कोर टीम का सदस्य चुन लिया गया। आरोप है कि इसके बाद से तीनों लोगों ने सहयोग राशि देनी बंद कर दी। आरोप है कि बुधवार को पार्क में पानी दे रहे थे। उसी दौरान इन लोगों ने उन पर हमला कर दिया। लोगों के इकट्ठा होने पर आरोपी धमकी देते हुए वहां से चले गए। एसएचओ देवपाल पुंडीर का कहना है कि दोनों पक्षों की तहरीर पर छेड़छाड़ और मारपीट का केस दर्ज कर लिया गया है। विवेचना में जो तथ्य सामने आएंगे, उसके आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed