फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   ghaziabad news

पार्टी संगठन के विस्तार पर काम करे महानगर इकाई : सुनील बंसल

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 14 Aug 2021 12:30 AM IST
विज्ञापन
ghaziabad news
पार्टी संगठन के विस्तार पर काम करे महानगर इकाई : सुनील बंसल
विज्ञापन

गाजियाबाद। आगामी विधान सभा चुनाव के मद्देनजर भाजपा ने संगठनात्मक तैयारियां भी तेज कर दी हैं। शुक्रवार को पार्टी के प्रदेश संगठन महामंत्री सुनील बंसल गाजियाबाद के दौरे पर थे। उन्होंने पार्टी को लेकर जनता के रुख और चुनावी तैयारियों को लेकर नब्ज टटोलने की कोशिश की। महानगर इकाई के पदाधिकारियों को मंत्र दिया कि हर बूथ के साथ हर सोसायटी से भी हमें जीतना होगा। इसके लिए महानगर इकाई नई सोसायटी, आरडब्ल्यूए और बस्तियों तक अपना विस्तार करने की दिशा में काम करे। ऐसे सोसायटियों को चिन्हित किया जाए जो नई बनीं है। उनमें रहने वाले लोगों को पार्टी संगठन से जोड़ा जाए।
वसुंधरा में संगठन की बैठक के बाद संगठन महामंत्री अशोक नगर स्थित पार्टी कार्यालय में महानगर इकाई के पदाधिकारियों से मिले। उन्होंने कहा कि 23 अगस्त से बूथ विजय दिवस शुरू होना है, जिसकी शुरूआत राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा करेंगे। अभियान की शुरूआत राष्ट्रीय अध्यक्ष पश्चिमी के किसी जिले में आकर करेंगे या फिर ऑनलाइन माध्यम से होगी। यह अभी तय होना बाकी है। पश्चिमी यूपी प्रदेश अध्यक्ष मोहित बेनीवाल ने बताया है कि संगठन महामंत्री ने आगामी कार्यक्रमों को लेकर चर्चा की। हर वर्ग तक पार्टी संगठन की पहुंच हो, इसके लिए नई बिल्डिंग, आरडब्ल्यूए और सोसायटी तक पार्टी संगठन का विस्तार करने का लक्ष्य भी दिया है। उन्होंने कहा कि बूथ जीतने के लिए शहरी क्षेत्र में इन्हीं की भूमिका सबसे अहम होगी।
विज्ञापन

-----------------------
नियुक्त होंगे पन्ना प्रमुख
पार्टी संगठन द्वारा शक्ति केंद्रों का सत्यापन अधिकारी नियुक्त किए जाएंगे। संगठन में विभिन्न पदों पर काबिज पदाधिकारियों को शक्ति केंद्र का सत्यापन पदाधिकारी बनाया जा रहा है जो केंद्र के अंदर आने वाले पांच-सात बूथों का सत्यापन करेंगे। इसके साथ ही वोटर लिस्ट के आधार पर पन्ना प्रमुख बनाए जाएंगे जो हर वोटर का सत्यापन करेंगे। 25 सितंबर से पश्चिम यूपी के 330 मंडलों में पन्ना प्रमुखों का सम्मेलन भी होगा। उससे पहले 10 से 20 सितंबर के बीच पन्ना प्रमुखों का निर्धारण होना है। पश्चिमी यूपी प्रदेश अध्यक्ष का कहना है कि महानगर इकाई के साथ बैठक में प्रदेश संगठन महामंत्री ने हर वर्ग तक संगठन के विस्तार और अधिक संख्या में लोगों को जोड़ने का लक्ष्य रखा है, जिसके लिए विभिन्न चरणों में कार्यक्रम आयोजित होंगे। बैठक में प्रभारी महेंद्र धनओरिया, महानगर अध्यक्ष संजीव शर्मा, पप्पू पहलवान, गोपाल अग्रवाल, सुशील गौतम, राजेश त्यागी, इंदू जौहरी, तारा जोशी आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

-------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed