{"_id":"610ee25f8ebc3ef39910ff2d","slug":"ghaziabad-news-ghaziabad-news-gbd2237391200","type":"story","status":"publish","title_hn":"सात महीने बाद लूट की रिपोर्ट दर्ज, फिर भी सीमा विवाद में उलझी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सात महीने बाद लूट की रिपोर्ट दर्ज, फिर भी सीमा विवाद में उलझी पुलिस
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सात महीने बाद लूट की रिपोर्ट दर्ज, फिर भी सीमा विवाद में उलझी पुलिस
गाजियाबाद। युवक को अगवा कर लूटपाट के मामले में सात महीने बाद रिपोर्ट दर्ज की गई। इसके बाद भी अभी मामला सीमा विवाद में उलझा है। घटना 29 जनवरी को सिहानी गेट के पुराने बस अड्डे पर हुई। अधिकारियों के हस्तक्षेप पर सात महीने बाद कविनगर पुलिस ने केस तो दर्ज कर लिया, लेकिन घटनाक्षेत्र मसूरी बताकर मुकदमे को वहां ट्रांसफर कर दिया। अब मसूरी पुलिस भी घटनाक्षेत्र सिहानी गेट का बताकर पल्ला झाड़ रही है।
सेक्टर-71 के शक्ति अपार्टमेंट निवासी अमित जायसवाल का कहना है कि वह अपनी मनोमव इंजीनियर्स प्राइवेट लिमिटेड कंपनी के काम से 29 जनवरी 2021 को जीसीओ कांप्लेक्स स्थित सीजीएसटी कार्यालय में गए थे। दोपहर करीब साढ़े 3 बजे काम खत्म होने के बाद वह ऑटो से पुराना बस अड्डे पर पहुंचकर बस का इंतजार करने लगे। अमित जायसवाल का कहना है कि शाम करीब 4 बजे एक युवक पीछे से आया और कमर से चाकूसटा दिया। उसने धमकी दी कि अगर शोर मचाया तो वह उसे चाकू घोंप देगा। इसी बीच एक बाइक सवार आया, जिसके बाद उसे जबरन बाइक पर बैठाकर सुनसान इलाके में ले गए। अमित जायसवाल का कहना है कि वहां बदमाशों ने उनकी गर्दन पर चाकू लगा दिया और मोबाइल व एटीएम कार्ड लूट लिया। आरोपियों ने उनके एटीएम कार्ड का पासवर्ड भी पूछ लिया और फरार हो गए। यह घटना शाम करीब 5 बजे कविनगर क्षेत्र के सिकरोडा में हुई। वह जैसे-तैसे वहां से सड़क पर पहुंचे और परिजनों को सूचना दी।
तीन थानों के चक्कर काटता रहा पीड़ित
पीड़ित के मुताबिक वह कविनगर थाने गए तो उन्हें सिहानी गेट भेज दिया गया। वहां से घटना कभी कविनगर तो कभी मसूरी क्षेत्र की बता दी गई। थक हारकर एसएसपी से गुहार लगाई, तब जाकर कविनगर पुलिस ने रिपोर्ट लिखी। कविनगर एसएचओ संजीव शर्मा का कहना है कि घटनाक्षेत्र मसूरी का है, लिहाजा केस को वहीं ट्रांसफर कर दिया गया है। वहीं, मसूरी एसएचओ शैलेंद्र प्रताप सिंह का कहना है कि घटना सिहानी गेट थानाक्षेत्र की है। केस उनके यहां ट्रांसफर कर दिया है तो बदमाशों को पकड़ा जाएगा।
विज्ञापन
----------
कविनगर में सरेबाजार चेन लूटी, 12 दिन बाद हुई एफआईआर
शास्त्रीनगर ई-ब्लॉक निवासी अभिषेक भारद्वाज प्राइवेट जॉब करते हैं। उनका कहना है कि 26 जुलाई की रात करीब 9 बजे वह चिरंजीव विहार रोड पर सोम बाजार में सब्जी खरीद रहे थे। उसी दौरान बाइक सवार दो बदमाश आए और उनकी सोने की चेन लूटकर फरार हो गए। उन्होंने शोर मचाते हुए बदमाशों का पीछा भी किया, लेकिन वह पकड़ में नहीं आ सके। अभिषेक भारद्वाज का कहना है कि उन्होंने थाने में शिकायत दी, लेकिन पुलिस ने कार्रवाई नहीं की। जिसके चलते उन्होंने एसएसपी से शिकायत की। एसएसपी के आदेश पर कविनगर पुलिस ने 12 दिन बाद रिपोर्ट दर्ज की है।
इनसेट..... (फोटो)
दिव्यांग से लूट में छह दिन बाद दर्ज हुआ केस
गाजियाबाद। सिहानी गेट थाने के पास दिव्यांग से लूट के मामले में कविनगर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। मसूरी के इंद्रगढ़ी निवासी ज्ञानचंद केमुताबिक 1 अगस्त को वह लोहियानगर में आए थे। जैसे ही वह सिहानी गेट थाने के पास पहुंचे तो बाइक सवार तीन बदमाशों ने पिस्टल तानकर उनसे मोबाइल व 3 हजार रुपये लूट लिए। पीड़ित तभी से सिहानी गेट थाने के चक्कर काट रहा था। अधिकारियों के हस्तक्षेप के बाद कविनगर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।