{"_id":"610ee0c18ebc3e73857f6587","slug":"ghaziabad-news-ghaziabad-news-gbd223738318","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्कूल खुलने में नौ दिन, 60 फीसदी अभिभावकों को नहीं लगा टीका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्कूल खुलने में नौ दिन, 60 फीसदी अभिभावकों को नहीं लगा टीका
विज्ञापन
प्राथमिक विद्यालय।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्कूल खुलने में नौ दिन, 60 फीसदी अभिभावकों को नहीं लगा टीका
गाजियाबाद। स्कूल खुलने में नौ दिन शेष बचे हैं, लेकिन जिले के 60 फीसदी अभिभावकों को अभी तक कोरोना से बचाव का टीका नहीं लगा है। इतना ही नहीं, 30 प्रतिशत शिक्षक भी वैक्सीन से वंचित हैं। आधी-अधूरी तैयारी के साथ स्कूलों को खोलकर करीब 4.5 बच्चों को बुलाने की तैयारी हो रही है। ऐसी स्थिति में स्कूल खुलते हैं तो बच्चों के स्वास्थ्य के लिए अच्छा नहीं होगा। जबकि स्वास्थ्य विभाग के अनुसार तीन लाख अभिभावकों में से केवल 1124 को ही वैक्सीन लगी है। उधर, निजी स्कूलों ने 90 से 100 फीसदी शिक्षकों को वैक्सीन लगने का दावा किया है।
प्रदेश सरकार ने कोरोना संक्रमण की स्थिति सामान्य होने पर प्रदेश के स्कूलों को 16 अगस्त से खोलने के आदेश दिए हैं। स्कूलों में दो पालियों में 50-50 फीसदी छात्र-छात्राओं को बुलाया जाएगा। इससे पहले सभी शिक्षक और अभिभावकों को वैक्सीन लगना अनिवार्य है। क्योंकि अभी तक 18 वर्ष से कम आयु वर्ग के छात्र-छात्राओं के लिए कोई वैक्सीन नहीं बनी है। अगर, शिक्षक बिना वैक्सीन के पढ़ाएंगे और अभिभावक घर में ही बिना वैक्सीन लगवाए रहेंगे, ऐसी स्थिति में बच्चों को दिक्कत हो सकती है।
स्वास्थ्य विभाग के अनुसार जिले के तीन लाख अभिभावकों में से केवल 1124 को ही वैक्सीन लगी है। जबकि शिक्षा विभाग के अनुसार 1.20 लाख अभिभावकों को टीका लग चुका है। 1.80 लाख अभिभावक अभी भी वैक्सीन से वंचित हैं। जिले के सीबीएसई, आईसीएसई बोर्ड, माध्यमिक शिक्षा विभाग, बेसिक शिक्षा विभाग, प्राइवेट और मदरसों को मिलाकर 2383 स्कूल पंजीकृत हैं। इन स्कूलों में 4.5 लाख छात्र-छात्राएं पढ़ाई करते हैं।
विज्ञापन
कृष्णा सिंह : हमारे विद्यालय में 90 फीसदी से ज्यादा शिक्षकों को वैक्सीन लग चुकी है। जबकि 40 प्रतिशत से ज्यादा शिक्षक-कर्मचारियों को दूसरी डोज भी लग चुकी है। अभिभावकों के बारे में जानकारी नहीं है। जो शिक्षक या कर्मचारी वैक्सीन से वंचित हैं, वह दो दिन में वैक्सीन लगवा लेंगे। तभी उन्हें बुलाया जाएगा।
सीएमओ : अभिभावकों के लिए मानसरोवर भवन इंदिरापुरम और डीपीएसजी मेरठ रोड पर दो स्पेशल सेंटर चलाए जा रहे हैं। 14 वर्ष की आयु वाले बच्चों के अभिभावक सेंटर पहुंचकर पंजीकरण कराकर ऑनलाइन वैक्सीन लगवा सकते हैं।