फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   ghaziabad news

सिटी फॉरेस्ट में टॉय ट्रेन का खाका तैयार, शासन की मंजूरी की इंतजार

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 07 Aug 2021 12:51 AM IST
विज्ञापन
ghaziabad news
सिटी फॉरेस्ट में टॉय ट्रेन का खाका तैयार, शासन की मंजूरी की इंतजार
विज्ञापन

गाजियाबाद। महानगर के प्रमुख पिकनिक स्पॉट सिटी फॉरेस्ट में मॉडर्न टॉय ट्रेन प्रोजेक्ट का विस्तृत खाका तैयार हो गया है। प्रोजेक्ट की संशोधित डीपीआर तैयार होने के बाद रेलवे की संस्था कॉफमोव की सर्वे रिपोर्ट भी जमा हो चुकी है। प्रोजेक्ट की लागत और संचालन खर्च का विस्तृत ब्योरा तैयार होने के बाद शासन की आगामी बैठक में प्रोजेक्ट को मंजूरी मिलने की प्रबल संभावनाएं हैं।
सिटी फॉरेस्ट में 1.60 किमी क्षेत्र में टॉय ट्रेन का होगा है संचालन : 150 एकड़ में फैले सिटी फॉरेस्ट के 1.60 किमी क्षेत्र में टॉय ट्रेन का संचालन प्रस्तावित है। टॉय ट्रेन को लगाने और एक साल तक संचालन का जिम्मा रेलवे की संस्था सेंट्रल ऑर्गनाइजेशन फॉर मॉर्डनाइजेशन ऑफ वर्कशॉप (कॉफमोव) के पास होगा। सिटी फॉरेस्ट के किन-किन पॉकेट से होकर टॉय ट्रेन का संचालन होगा, कॉफमोव ने रूट को निर्धारित कर दिया है। टॉय ट्रेन के जरिए सिटी फॉरेस्ट में प्रकृति के मनोरम दृश्य का आनंद लिया जा सकेगा। प्रस्तावित टॉय ट्रेन पुराने पंरपरागत मॉडल की जगह मॉडर्न लुक की होगी। जीडीए उपाध्यक्ष कृष्णा करुणेश का कहना है कि प्रोजेक्ट की संशोधित डीपीआर जमा हो चुकी है। अब शासन स्तर से निर्णय लिया जाना बाकी है।
विज्ञापन

ट्रेन ट्रैक, प्लेटफार्म व दो टनल का होगा निर्माण
सिटी फॉरेस्ट में संचालित होने वाले टॉय ट्रेन में कुल पांच कोच होंगे। यहां जीडीए की ओर से टॉय ट्रेन के ट्रैक, प्लेटफार्म और दो टनल का निर्माण किया जाएगा। संशोधित डीपीआर में ही टॉय ट्रेन का संभावित किराया तय किया गया है। अधिकारियों के मुताबिक टॉय ट्रेन का किराया 12 साल से कम उम्र वालों के लिए 40 रुपये और 12 साल से अधिक वालों के लिए 80 रुपये के लगभग हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सिटी फॉरेस्ट की 24 पॉकेट से होकर गुजरेगी:
राजनगर एक्सटेंशन करहेड़ा स्थित सिटी फॉरेस्ट पार्क में छोटी-बड़ी कुल 24 पॉकेट हैं। अलग-अलग पॉकेट में विभिन्न सुविधाएं प्रदान की गई हैं। टॉय ट्रेन सिटी फॉरेस्ट की अधिकांश पॉकेट से होकर जाएंगी। इससे लोग हरियाली, हिंडन नदी और अन्य सुविधाओं का एक साथ नजारा देख सकेंगे। जीडीए की ओर से सिटी फॉरेस्ट की विभिन्न पॉकेट को अलग-अलग फूलों की थीम पर तैयार किया जा रहा है। ऐसे में टॉय ट्रेन से सिटी फॉरेस्ट का नजारा बिल्कुल खास हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed