फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   ghaziabad news

पिटाई से दो विवाहिताओं का गर्भपात, ससुरालियों पर केस

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 04 Aug 2021 01:24 AM IST
विज्ञापन
ghaziabad news
पिटाई से दो विवाहिताओं का गर्भपात, ससुरालियों पर केस
विज्ञापन

गाजियाबाद। मसूरी के आकाश विहार डासना और मयूर विहार डासना में दहेज की मांग पूरी न होने पर ससुरालियों ने विवाहिताओं के साथ मारपीट कर दी। मारपीट में दोनों ही महिलाओं को गर्भपात हो गया। पीड़ित परिजनों की तहरीर पर मसूरी पुलिस ने केस दर्ज कर मामलों की जांच शुरू कर दी है। सीओ सदर कमलेश पांडेय का कहना है कि आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।
मसूरी के आकाश बिहार डासना निवासी शबनम का निकाह 28 मार्च 2021 को लिसाड़ी गेट मेरठ निवासी दानिश के साथ हुआ था। आरोप है कि शादी के बाद से ही ससुराल पक्ष के लोगों ने दहेज की मांग को लेकर शबनम को प्रताड़ित करना शुरू कर दिया था। मांग पूरी न होने पर वह शबनम पर मानसिक दबाव बनाकर आत्महत्या के लिए उकसाते थे। बाद में पता चला कि शबनम का पति नशा करता है। विरोध करने पर दानिश ने मारपीट की और ससुरालियों ने भी दानिश का ही साथ दिया। पीड़िता के मुताबिक 11 जुलाई को पति के अलावा सास शबनम, ससुर तहसीन, ननद आसमा उर्फ गुड़िया के अलावा शाहनवाज ने उसके साथ मारपीट की, जिससे उसका गर्भपात हो गया। मसूरी पुलिस ने पांच लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

दूसरे मामले में मयूर विहार डासना निवासी यूनुस का कहना है कि उन्होंने अपनी बेटी सानिया की शादी करीब दो साल पहले हिना कॉलोनी निवासी आरिफ के साथ की थी। शादी के बाद से ही ससुराल पक्ष के लोग दहेज के लिए सानिया को तंग करने लगे थे। बाद में पता चला कि आरिफ तलाकशुदा है और यह बात छिपाकर शादी की गई। उसने पहली पत्नी से तलाक के बदले में 6 लाख रुपये देने तय किए थे। इस रकम को लाने का दबाव वह सानिया पर डाल रहा था। आरोप है कि 29 जुलाई को पति व सास मीना ने सानिया से मारपीट की, जिससे उसका गर्भपात हो गया। इसी हालत में सानिया को घर से निकाल दिया गया। मसूरी पुलिस ने पति व सास के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed