{"_id":"61099e3f8ebc3eb9fc43e301","slug":"ghaziabad-news-ghaziabad-news-gbd223496815","type":"story","status":"publish","title_hn":"निडौरी के पूर्व प्रधान के बेटे को घसीटा, सिर की हड्डी तोड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निडौरी के पूर्व प्रधान के बेटे को घसीटा, सिर की हड्डी तोड़ी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
निडौरी के पूर्व प्रधान के बेटे को घसीटा, सिर की हड्डी तोड़ी
गाजियाबाद/मसूरी। मसूरी के गांव निडौरी में कार सवार लोगों ने पूर्व प्रधान रियासत अली के बेटे रिहान के सिर की हड्डी तोड़ दी। पहले उसे सड़क पर घसीटा और फिर कार में सिर पटक-पटक कर बुरी तरह लहूलुहान कर दिया। आरोप है कि कार सवारों ने खुद ही रिहान की बाइक में टक्कर मारी और शीशा तोड़ने का आरोप लगाकर घटना को अंजाम दिया। पुलिस ने कलछीना निवासी चार लोगों के खिलाफ हत्या की कोशिश का केस दर्ज किया है।
गांव निडौरी निवासी सिराजुद्दीन का कहना है कि उनका भाई रिहान शनिवार रात आठ बजे गांव के अड्डे पर स्थित रहीसुद्दीन के होटल पर गया था। वह बुलेट लेकर मदरसे के पास स्थित सरकारी स्कूल से होते हुए घर लौट रहा था। काली सड़क के किनारे आबिद के घर के पास पहुंचते ही पीछे से एक कार ने बुलेट में टक्कर मार दी, जिससे वह सड़क पर गिर गया। इसके बाद कार से चार लोग उतरे और शीशा तोड़ने का आरोप लगाते हुए उसे घसीटते हुए उसे कार के पास ले गए। इसके बाद आरोपी रिहान के सिर को कार में पटकने लगे। सिर की हड्डी टूटने से वह बुरी तरह लहूलुहान हो गया। घटना की जानकारी लगते ही परिजन मौके पर पहुंचे तो कार सवार आरोपी धमकी देते हुए फरार हो गए। सिराजुद्दीन का कहना है कि हमलावरों से तीन की पहचान हो गई, जो भोजपुर के गांव कलछीना निवासी आमिर, दानिश और नाजिम हैं।
पीड़ित के पिता व भाई रह चुके हैं ग्राम प्रधान
परिजनों के मुताबिक रिहान के पिता और भाई निडौरी गांव के प्रधान रह चुके हैं। सीओ सदर कमलेश पांडेय का कहना है कि रिहान के भाई की तहरीर पर तीन नामजद समेत चारों आरोपियों के खिलाफ हत्या की कोशिश का केस दर्ज कर लिया गया है। मामले की छानबीन कर आगामी कार्रवाई की जाएगी।