फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   ghaziabad news

दीपावली से पहले 100 वार्डों में 50 करोड़ रुपये खर्च करेगा नगर निगम

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 28 Jul 2021 01:15 AM IST
विज्ञापन
ghaziabad news
दीपावली से पहले 100 वार्डों में 50 करोड़ रुपये खर्च करेगा नगर निगम
विज्ञापन

गाजियाबाद। दीपावली से पहले नगर निगम शहर के 100 वार्डों में 50 करोड़ रुपये खर्च करेगा। हर वार्ड में 50-50 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। बोर्ड बैठक में वार्ड कोटा तय होने और बजट पास होने के बाद अब निर्माण विभाग ने विकास कार्यों के लिए पार्षदों से प्रस्ताव मांगने शुरू कर दिए हैं। 31 जुलाई तक सभी पार्षदों से प्रस्ताव मिलने के बाद एस्टिमेट तैयार कराकर अगस्त माह में टेंडर प्रक्रिया शुरू की जाएगी।
बीते दो वित्तीय वर्ष में कोरोना संक्रमण काल की वजह से शहर के वार्डों में विकास कार्यों की रफ्तार सुस्त रही है। वर्ष 2020-21 में नगर निगम ने प्रत्येक वार्ड के लिए सिर्फ 20 लाख रुपये कोटा निर्धारित किया था। 2022 में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले इस साल नगर निगम वार्डों में बंपर विकास कार्य कराने की तैयारी कर रहा है। पार्षदों की मांग पर नगर निगम बोर्ड बैठक में हर वार्ड में एक-एक करोड़ के विकास कार्य कराने का निर्णय लिया गया है। पहले चरण में 50-50 लाख रुपये रुपये खर्च किए जाएंगे। यह चरण दीपावली तक पूरा कर लिया जाएगा। इसके लिए निर्माण विभाग ने तैयारी शुरू कर दी है।
विज्ञापन

सड़क, इंटरलॉकिंग टाइल्स, पार्कों का होगा विकास
नगर निगम तय किए गए वार्ड कोटे से सड़क, इंटरलॉकिंग टाइल्स से गलियों का निर्माण, पार्कों की बाउंड्रीवाल, नाली-नालों का निर्माण कराएगा। इसके लिए पार्षदों से प्रस्ताव मांग लिए गए हैं। सभी पार्षद अपने-अपने जोन के अवर अभियंताओं या निर्माण विभाग में प्रस्ताव देंगे। इसके आधार पर एस्टिमेट बनाया जाएगा और टेंडर प्रक्रिया शुरू की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

आशा शर्मा, महापौर : वार्डों में निर्माण कार्य दो चरणों में पूरे कराए जाएंगे। दोनों चरणों में 50-50 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। पहले चरण के लिए पार्षदों से 31 जुलाई तक निर्माण विभाग में प्रस्ताव देने के लिए कहा गया है। इसके बाद टेंडर प्रक्रिया पूरी कराई जाएगी, ताकि दीपावली तक पहले चरण के काम पूरे हो जाए.
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed