फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   ghaziabad news

रिटायर्ड शिक्षिका के घर से 35 तोला सोना व कैश चुराया

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 28 Jul 2021 01:12 AM IST
विज्ञापन
ghaziabad news
रिटायर्ड शिक्षिका के घर से 35 तोला सोना व कैश चुराया
विज्ञापन

गाजियाबाद। कैला रोड गोशाला फाटक निवासी रिटायर्ड शिक्षिका के घर से चोरों ने 35 तोला सोने के जेवर और 50 हजार रुपये चोरी कर लिए। घटना के वक्त शिक्षिका परिजन की मौत के बाद हापुड़ के असौड़ा गई हुई थीं। सुबह पड़ोसी ने ताले टूटे देख सूचना दी, तब जाकर शिक्षिका को घटना का पता चला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने खोजबीन की तो चोर सीसीटीवी कैमरे में कैद मिले।
कैला रोड गोशाला फाटक निवासी महबूबा खातून रिटायर्ड प्राइमरी टीचर हैं। उनके पति भी एलआर कॉलेज साहिबाबाद से रिटायर्ड शिक्षक थे, जिनका देहांत हो चुका है। घर पर वह बेटे शाहबाज के साथ रहती हैं। महबूबा खातून का कहना है कि हापुड़ के असौड़ा गांव में उनके चचेरे देवर का इंतकाल हो गया था, जिसके चलते ईद से पहले ही वह असौड़ा चली गई थीं। शनिवार को शाहबाज भी मुरादाबाद में मामा के घर चला गया। घर पर ताला लगा हुआ था। महबूबा खातून का कहना है कि मंगलवार तड़के पड़ोसी ने उन्हें फोन करके घर के ताले टूटे होने की सूचना दी। वह घर पहुंचीं तो मैन गेट के साथ-साथ कमरों और अलमारियों के ताले भी टूटे हुए थे और सामान बिखरा पड़ा था।
विज्ञापन

जेवर ले गए चोर
महबूबा खातून ने बताया कि उनकी दोनों बेटियां विवाहित हैं। एक बंगलुरु और दूसरी दिल्ली में रहती है। कुछ दिन पहले दोनों बेटियां शादी में आई थीं। वह अपने जेवर यहीं रखकर चली गईं। महबूबा खातून का कहना है कि घर में उनके व दोनों बेटियों के करीब 35 तोला सोने के जेवर रखे थे। साथ ही 50 हजार रुपये कैश व गुल्लक रखी थी। घर में घुसे चोर सब समेटकर ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

25 मिनट में खंगाल डाला कोना-कोना
घटना की जानकारी लगने पर नगर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और जांच-पड़ताल की। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाले तो चोर उनमें कैद मिले। चोर सुबह करीब 4 बजे ताला तोड़कर घर में घुसे और करीब 25 मिनट तक अंदर रहे। इस दौरान उन्होंने घर का कोना-कोना खंगाल डाला। सीओ प्रथम महीपाल सिंह ने बताया कि केस दर्ज कर लिया गया है। फुटेज के आधार पर चोरों को ट्रेस करने की कोशिश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed