फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   ghaziabad news

बीमा पर बिना ब्याज लोन दिलाने के नाम पर ठगने वाले 30 गिरफ्तार

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 26 Jul 2021 12:54 AM IST
विज्ञापन
ghaziabad news
गाजियाबाद : साइबर सेल द्वारा गिरफ्तार आरोपी। नोएडा में चला रहे थे फर्जी कॉल सेंटर।
बीमा पर बिना ब्याज लोन दिलाने के नाम पर ठगने वाले 30 गिरफ्तार
विज्ञापन

गाजियाबाद। बड़ी बीमा कंपनियों की पॉलिसी पर बिना ब्याज के लोन दिलाने का झांसा देकर ठगी करने वाले 30 लोगों को साइबर सेल की टीम ने शनिवार रात गिरफ्तार किया। यह गिरोह नोएडा सेक्टर-16 के औद्योगिक भवन में फर्जी कॉल सेंटर चला रहा था। वहीं से सभी आरोपी पकड़े गए हैं। आरोपी कॉल सेंटर के माध्यम से लोगों से संपर्क करते थे। मास्टरमाइंड और गिरोह का एक महिला कंपनियों से डाटा जुटाते थे। नगर कोतवाली में 56 हजार रुपये की ठगी का एक मामला आने पर गिरोह का भंडाफोड़ हुआ। मास्टरमाइंड समेत पांच आरोपी फरार हैं। जिन्हें दबोचने के लिए पुलिस दबिश दे रही है। मुंबई से भी इस गिरोह का कनेक्शन सामने आया है।
सीओ साइबर अपराध अभय कुमार मिश्रा ने बताया कि मॉडल टाउन में रहने वाले सागर से पॉलिसी केनाम पर 56 हजार रुपये की ठगी हुई थी। साइबर सेल इसकी जांच कर रही थी। शुक्रवार को भोपुरा निवासी एक जालसाज चंद्रशेखर को गिरफ्तार कर पुलिस ने पूछताछ की तो उसने गैंग का राजफास किया। चंद्रशेखर से मिली सूचना पर पुलिस टीम नोएडा सेक्टर-16 औद्योगिक भवन स्थित कॉल सेंटर पहुंची। वहां से 30 लोगों को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में पता चला कि यह गिरोह जनवरी 2021 से लोगों को चूना लगा रहा है। इससे पहले यहां काम करने वाले कुछ लोगों को निकाला जा चुका है। गिरोह और कॉल सेंटर का मास्टरमाइंड दीपक समेत पांच आरोपी भाग गए हुए हैं।
विज्ञापन

गिरोह में 16 पुरुष और 14 महिलाएं
सीओ ने बताया कि पुलिस टीम ने आरोपी 16 पुरुष और 14 महिलाओं को पकड़ा है। उन्होंने अपने नाम चंद्रशेखर, भुवन सिंह, रंजन कुमार, राहुल कुमार, मनोज निवासी गाजियाबाद, दीपक कुमार निवासी फरीदाबाद, पारस तोमर, हेमंत सिरोही निवासी बुलंदशहर, विकास कुमार, अविनाश, अनूप कुमार निवासी दिल्ली, राकेश निवासी नोएडा, चंदन कुमार झा, विवेक चौधरी निवासी बिहार, जगवीर सिंह सोनीपत, मोहम्मद उवेश खान निवासी बरेली के अलावा 14 युवतियां और महिलाएं हैं। आरोपियों से 19 मोबाइल, 14 टेलीफोन, 1160 डाटा पेपर, एक पासबुक, 22 चेक डाटा समेत और एक कार बरामद की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दूसरे कॉल सेंटर की तलाश
गिरोह के मास्टरमाइंड का दूसरा कॉल सेंटर भी है। पुलिस ने बताया कि वह कॉल सेंटर गाजियाबाद या आसपास के शहर में चल रहा है। पकड़े गए आरोपियों को उसकी जानकारी नहीं है। दीपक किसी महिला केसहयोग से यह कॉल सेंटर चलाता है। कई साल से लोगों केसाथ ठगी की जा रही है। पुलिस अब दूसरे कॉल सेंटर के बारे में जानकारी कर रही है।

46 हजार पॉलिसीधारकों का डाटाह गिरोह के पास
चंद्रशेखर ने बताया कि कॉल सेंटर का अधिकतर काम वही देखता था। दीपक तो कभी-कभी आता था। उसके बताया कि कॉल सेंटर को दीपक और एक महिला ने 46 हजार 400 लोगों का डाटा उपलब्ध कराया है। जिस पर कॉल सेंटर में तैनात कर्मचारी कॉल करके ठगी करते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed