{"_id":"60edf5d48ebc3e771a30c391","slug":"ghaziabad-news-ghaziabad-news-gbd222198869","type":"story","status":"publish","title_hn":"नगर निगम की बोर्ड बैठक : बालिका विद्यालयों की छात्राओं की फीस माफ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नगर निगम की बोर्ड बैठक : बालिका विद्यालयों की छात्राओं की फीस माफ
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नगर निगम की बोर्ड बैठक : बालिका विद्यालयों की छात्राओं की फीस माफ
- सामान्य लाइसेंस में आमदनी घटने पर भाजपा पार्षद ने उठाए सवाल, अफसरों पर लगाए आरोप।
- कोरोना संक्रमण काल की वजह से नगर निगम बालिका विद्यालयों की छात्राओं की फीस माफी करेगा।
- निगम के 6 स्कूलों के कायाकल्प पर 7 करोड़ रुपये खर्च करेगा निगम।
- पार्षद सुरेंद्र नागर के प्रस्ताव पर विजयनगर जोन में बनी लाइब्रेरी का जीर्णोद्धार कराया जाएगा।
- रोड कटिंग की मद में आमदनी घटी, पार्षद मनोज गोयल अफसरों पर कंपनियों को फायदा पहुंचाने का लगाया आरोप।
- पार्षद अभिनव जैन ने हाउस टैक्स के बिलों को सेटिंग कर घटाने का आरोप लगाया।
- हिमांशु मित्तल ने पुरानी फाइलों को खोलकर हाउस टैक्स कम करने का आरोप लगाया।
- विज्ञापन का ठेका डिफाल्टर फर्म को देने का मुद्दा उठा, नगरायुक्त बोले ठेके में कड़ी शर्त लगाएंगे, आमदनी बढ़ेगी।
- सुनीता नागपाल ने 15 साल का विज्ञापन ठेका देने पर उठाए सवाल, पोल की जियो टैगिंग होगी।
- हिमांशु लव ने कहा 30 वार्डों से नहीं लिया जा रहा टैक्स, सभी से हो वसूली।
- राजेंद्र त्यागी ने कहा कि बजट के साथ बैलेंस शीट व ऑडिट रिपोर्ट भी दें अधिकारी, अगली बैठक से लागू होगी व्यवस्था।
- मल्टीलेवल पार्किंग निर्माण, सीवेज ट्रीटमेंट का काम सीएंडडीएस को देने पर किया विरोध।
- एसके माहेश्वरी ने बताया कि उनके वार्ड के 22 में से 11 सफाई कर्मचारियों को घर बैठे दिया जा रहा वेतन।
- बिल्डरों से लैंड एक्सचेंज कर अपनी जमीन कब्जे में लेगा नगर निगम।
- मलिन बस्तियों में डूडा से भी कराए जाएंगे विकास कार्य।
- खेलों इंडिया के तहत 100 वार्डों में बनाए जाएंगे खेल मैदान।
- निगम के पांचों स्कूलों में कॉमर्स और दो में पढ़ाई जाएंगी साइंस।
जब हाउस टैक्स बढ़ोतरी पर मेयर-नगरायुक्त का किया सम्मान
गाजियाबाद। कोरोना संक्रमण काल में प्रॉपर्टी टैक्स में 15 फीसदी की बढ़ोतरी का विरोध भाजपा के पार्षद हिमांशु लव ने अनूठे अंदाज में किया। उन्होंने दो प्रतीक चिन्ह बनवाए और उन पर लिखवाया कि ‘कोरोना संक्रमण काल में गाजियाबाद नगर निगम द्वारा 15 फीसदी हाउस टैक्स बढ़ाए जाने पर आपका हार्दिक अभिनंदन’। इसके नीचे लिखा था ‘गाजियाबाद शहर धन्य है पाकर आपका योगदान, सतत सेवाओं के लिए समर्पित स्नेह सम्मान’। यह दोनों प्रतीक चिन्ह उन्होंने मंच पर जाकर नगर आयुक्त और महापौर को दे दिए। सम्मान पाकर मेयर ने उसे पढ़ा तो गुस्सा भड़क गया। वहीं मामला समझ चुके भाजपा के अन्य पार्षदों ने भी हिमांशु लव का विरोध किया। भाजपा पार्षद ने कहा कि आपने मेयर का अपमान किया है और मैं सदन के उपनेता की हैसियत से आपको निर्देश देता हूं कि अपनी सीट पर जाकर बैठ जाओ। इसके बाद भाजपा पार्षद सुनील यादव इन प्रतीक चिन्ह को मंच से लेकर आए और एक साइड में रख दिए।
सुरक्षा ताक पर, हथियार लेकर सदन में पहुंचे बसपा पार्षद
नगर निगम की सुरक्षा मंगलवार को ताक पर रख दी गई। मोरटा क्षेत्र से बसपा के पार्षद प्रवीन बैसोया अपना लाइसेंसी हथियार लेकर सदन में पहुंच गए। बैठक की शुरूआत में राष्ट्रगीत के सभी पार्षद खड़े हुए तो शर्ट ऊपर हो जाने की वजह से उनका हथियार उजागर हो गया। यह फोटो मीडिया के कैमरे में कैद हो गया और सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। इसके बाद अधिकारी भी हरकत में आए। उन्होंने पार्षद को टोका तो वह हथियार को बाहर गाड़ी में रखकर आए। बता दें कि सदन में विभिन्न मुद्दों पर कई बार पार्षद भिड़ जाते हैं। ऐसे में सदन में हथियार लाना कभी भी बड़ी घटना की वजह बन सकता है।
भाजपा और कांग्रेस पार्षद भिड़े
बोर्ड बैठक के दूसरे सत्र में कांग्रेस पार्षद जाकिर सैफी हाउस टैक्स में 15 फीसदी बढ़ोतरी का विरोध कर रहे थे। इसी दौरान भाजपा पार्षद सुनील यादव सीट से उठे और जाकिर सैफी के पास जाकर धमकाने के अंदाज में विरोध जताया। इस पर कांग्रेस पार्षद ने आपत्ति जताई तो सुनील यादव ने अमर्यादित शब्दों का इस्तेमाल कर हाथापाई करने दौड़े। तभी अन्य पार्षद बीच में आए और दोनों को किसी तरह शांत कराया। जाकिर सैफी का कहना है कि यह भाजपा और निगम अधिकारियों की सोची समझी रणनीति थी। वह हाउस टैक्स का विरोध करने वाले पार्षदों को दबाने की रणनीति तैयार करके आए थे लेकिन जनता देख रही है।
विज्ञापन
शहर को पहले स्पोर्ट्स कांप्लेक्स की अक्तूबर तक मिलेगी सौगात
नगर निगम शहर में स्पोर्ट्स कांपलेक्स बनाएगा। नगर आयुक्त ने बताया कि इसके लिए उनकी दिल्ली में खेल विभाग के उच्चाधिकारियों से वार्ता हुई है। फिलहाल राजनगर एक्सटेंशन क्षेत्र में पहले स्पोर्ट्स कांप्लेक्स के लिए जमीन चिह्नित कर ली है। उनका कहना है कि ‘पे एंड प्ले’ के पैटर्न पर इस स्पोर्ट्स कांपलेक्स को संचालित किया जाएगा। कुछ खेल इसमें निशुल्क रहेंगे। उन्होंने बताया कि इसी पैटर्न पर हर जोन में एक-एक कांप्लेक्स बनाया जाएगा।