{"_id":"60e89b838ebc3e103169666d","slug":"ghaziabad-news-ghaziabad-news-gbd221970847","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब 13 जुलाई को होगी नगर निगम की बोर्ड बैठक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब 13 जुलाई को होगी नगर निगम की बोर्ड बैठक
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अब 13 जुलाई को होगी नगर निगम की बोर्ड बैठक
हाईटेक सिटी की संशोधित डीपीआर पर होने वाली बैठक जीडीए वीसी के न होने से टली
माई सिटी रिपोर्टर
गाजियाबाद। नगर निगम की 10 जुलाई शनिवार को होने वाले बोर्ड बैठक स्थगित हो गई है। महापौर कार्यालय की ओर से तकनीकि कारणों का हवाला देते हुए बैठक स्थगित की गई है। अब निगम की बोर्ड बैठक 13 जुलाई को सुबह 11 बजे से लोहियानगर स्थित हिंदी भवन में होगी। दूसरी ओर, हाईटेक सिटी टाउनशिप योजना में वेव सिटी और सन सिटी की संशोधित डीपीआर पर मंथन के लिए शुक्रवार को होने वाली बैठक भी जीडीए उपाध्यक्ष की गैर मौजूदगी के कारण स्थगित हो गई।
हाईटेक सिटी पर होने वाली बैठक की नई तिथि फिलहाल घोषित नहीं हुई है। अब निगम की 13 को होने वाली बोर्ड बैठक में बजट के साथ-साथ 75 विकास प्रस्तावों पर मंथन होगा। बैठक में कोरोना संक्रमण से जान गंवाने वाले परिवारों का हाउस टैक्स माफ किए जाने का प्रस्ताव रखा जाएगा। बैठक में बजट पास होने के बाद हाउस टैक्स में बढ़ोतरी पर चर्चा होगी। इस मुद्दे पर बैठक में हंगामा होने की पूरी संभावना है। विपक्षी दलों के साथ-साथ सत्ता पक्ष के भी कई पार्षद कोरोना संक्रमण काल में हाउस टैक्स में की गई 15 फीसदी की बढ़ोतरी से नाराज हैं। तमाम पार्षद महापौर को पत्र देकर टैक्स वृद्धि पर नाराजगी जता चुके हैं। साथ ही बैठक में शहर में सड़क, सीवर, नाली, पार्क के उद्यानीकरण समेत 75 प्रस्तावों पर चर्चा होगी।