{"_id":"60e366538ebc3e22246ae0cc","slug":"ghaziabad-news-ghaziabad-news-gbd22172977","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीजल-पेट्रोल की कीमतों में वृद्धि हो वापस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीजल-पेट्रोल की कीमतों में वृद्धि हो वापस
विज्ञापन
डीजल-पेट्रोल की कीमतों में वृद्धि हो वापस : प्रसपा
गाजियाबाद। सोमवार को प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (प्रसपा) की तरफ से कलक्ट्रेट पर विरोध-प्रदर्शन किया गया। पेट्रोल-डीजल की कीमतों में हुई वृद्धि को वापस लेने, ब्याज समेत गन्ना बकाया भुगतान करने, कोरोना में हुई मौतों का आंकड़ा सार्वजनिक करने और स्कूलों की फीस माफ किए जाने जैसे मुद्दों को राष्ट्रपति के नाम डीएम राकेश कुमार सिंह को ज्ञापन सौंपा। पार्टी की जिलाध्यक्ष चौधरी प्रताप सिंह की अगुवाई में दर्जनों कार्यकर्ता कलक्ट्रेट पर एकत्र हुए और सरकार की नीतियों के खिलाफ नारेबाजी की।
प्रताप सिंह ने कहा कि जनता कोरोना संकट के बीच नौकरी जाने, कारोबार बंद होने जैसी समस्याओं से जूझ रही है। सरकार महंगाई बढ़ाने का काम कर रही है। तेल की कीमतें आसमान छू रही हैं और जनता की आवाज को दबाया जा रहा है। किसान लंबे समय से धरने पर बैठे हैं, लेकिन उनकी मांग नहीं सुनी जा रही। मोदीनगर क्षेत्र के किसान दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे में जमीन जाने के बाद एक समान मुआवजे की मांग कर रहे हैं। उस पर भी कोई सुनवाई नहीं हो रही। चीनी मिलें किसानों का बकाया दबाए बैठी हैं, उस पर भी सरकार का रुख साफ नहीं है। इन सभी के साथ स्कूल ऑनलाइन क्लास चला रहे हैं, लेकिन बच्चों से पूरी फीस वसूली जा रही है। उन्होंने सरकार से मांग कि वो कोरोना काल में जनता के हित को ध्यान में रखकर काम करें। ज्ञापन सौंपने वालों में पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता नाहर सिंह यादव, राष्ट्रीय महासचिव चक्रपाणि यादव, सेवा राम कसाना, नौशाद अली, बुद्ध प्रकाश त्यागी, दीपक त्यागी, सतीष मावी व अन्य लोग मौजूद रहे।