फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   ghaziabad news

वाल्मीकि समाज के लोगों ने किया प्रदर्शन

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 06 Jul 2021 01:33 AM IST
विज्ञापन
ghaziabad news
वाल्मीकि समाज के लोगों ने भाकियू नेता का पुतला फूंका
विज्ञापन

गाजियाबाद। यूपी गेट पर भाजपा के प्रदेश मंत्री अमित वाल्मीकि के काफिले पर हमले और वाल्मीकि समाज के लोगों से मारपीट का विरोध सोमवार को पांचवें दिन भी जारी रहा। वाल्मीकि समाज के लोगों ने सोमवार को नवयुग मार्केट में भाकियू नेता राकेश टिकैत का पुतला फूंक विरोध जताया।

वाल्मीकि समाज के नेता व पार्षद प्रदीप चौहान के नेतृत्व में चल रहे धरने में बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। उन्होंने भाकियू नेता का पुतला लेकर दुर्गा भाभी चौक तक शवयात्रा निकाली और यहां पहुंच पुतला दहन किया। हालांकि इस दौरान बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात रहा, लेकिन चकमा देकर पुतला दहन कर विरोध जताया गया। प्रदीप चौहान बाल्मीकि ने कहा कि अगर जिला प्रशासन और पुलिस ने भाकियू नेता पर कार्रवाई नहीं की तो यह आंदोलन पूरे देश में बढ़ेगा। पुलिस ने अभी तक भाकियू प्रवक्ता राकेश टिकैत के खिलाफ एससी-एसटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज नहीं किया है। इससे समाज के लोगों में आक्रोश बढ़ रहा है। इस दौरान भाजपा पार्षद यशपाल पहलवान, जोनी वाल्मीकि, शक्ति वाल्मीकि, शनि, नीरज वाल्मीकि, संजय प्रधान वाल्मीकि आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed