फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   ghaziabad news

तेज रफ्तार कार पलटी, एक की मौत

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 21 Mar 2021 01:02 AM IST
विज्ञापन
ghaziabad news
हादसा
तेज रफ्तार कार पलटी, एक की मौत
विज्ञापन

गाजियाबाद। राजनगर एक्सटेंशन स्थित सिटी फॉरेस्ट के पास शुक्रवार रात तेज रफ्तार फॉर्च्यूनर कार अनियंत्रित होकर पलट गई। कार के परखच्चे उड़ गए। हादसे में मोरटी निवासी नगर निगम कर्मचारी रविंद्र के चाचा रामनिवास की मौत हो गई। जबकि खुद रविंद्र, उनकी चाची शांति देवी व एक अन्य चाचा राकेश गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया, जहां दो की हालत नाजुक बनी हुई है।

नंदग्राम एसएचओ नीरज कुमार सिंह ने बताया कि निगम कर्मचारी रविंद्र सिंह अपने चाचा रामनिवास व अन्य परिजनों के साथ किसी कार्यक्रम से लौट रहे थे। राजनगर एक्सटेंशन में सिटी फॉरेस्ट के पास उनकी फॉर्च्यूनर कार अनियंत्रित होकर पलट गई। कार के परखच्चे उड़ गए और उसमें मौजूद लोग बुरी तरह फंस गए। एसएचओ ने बताया कि सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को कार से बाहर निकाला। कार में बुरी तरह फंसे रामनिवास को निकालने में मशक्कत करनी पड़ी। अस्पताल में रामनिवास को मृत घोषित कर दिया गया। निगमकर्मी रविंद्र की हालत खतरे से बाहर है, जबकि उनकी चाची व दूसरे चाचा की हालत अभी चिंताजनक बनी हुई है। एसएचओ का कहना है कि संभवत : अधिक स्पीड के चलते हादसा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed