{"_id":"60564e5c8ebc3e8d38234e67","slug":"ghaziabad-news-ghaziabad-news-gbd2157303176","type":"story","status":"publish","title_hn":"भड़काऊ वीडियो वायरल करने वाले पर केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भड़काऊ वीडियो वायरल करने वाले पर केस दर्ज
विज्ञापन
वायरल
भड़काऊ वीडियो वायरल करने वाले पर केस दर्ज
गाजियाबाद। डासना के धार्मिक स्थल पर भंडारे और बैठक के दौरान कुछ युवकों ने आपत्तिजनक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर माहौल बिगाड़ने की कोशिश की। इस विडियो में संप्रदाय विशेष के लोगों के साथ-साथ एक पार्टी की नेत्री पर भी अभद्र टिप्पणी की गई है। वीडियो पर संज्ञान लेते हुए पुलिस अधिकारियों ने कार्रवाई के निर्देश दिए। जिसके बाद मसूरी पुलिस ने दो अज्ञात युवकों व उनके साथियों के खिलाफ आईटी एक्ट व सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने की कोशिश करने का केस दर्ज कर लिया है।
इस संबंध में मसूरी थाने के दरोगा लोगेश कुमार ने केस दर्ज कराया है। एफआईआर में कहा गया है कि गत शुक्रवार को धार्मिक स्थल पर भंडारे और दर्शन के लिए लोगों की भीड़ एकत्र हुई थी। इसी दौरान दो लोगों समेत अन्य ने समुदाय विशेष, महिलाओं और जनप्रतिनिधियों के खिलाफ अशोभनीय और अभद्र टिप्पणी की। आरोपियों ने सांप्रदायिक उन्माद भड़काने वाली बातें कहीं और उनका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल किया। आरोपियों के इस कृत्य से क्षेत्र से कानून व्यवस्था खराब हो सकती थी। आरोप है कि आरोपियों की इस हरकत से समुदाय विशेष के लोगों को ठेस पहुंची है। एसपी ग्रामीण डॉ. ईरज राजा का कहना है कि दरोगा की तहरीर पर अज्ञात लोगों के खिलाफ आईटी एक्ट समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज कर लिया गया है। वायरल वीडियो के आधार पर आरोपियों की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं। जल्द ही आरोपियों को पकड़ा जाएगा।