{"_id":"6003416e8ebc3e2e7b610819","slug":"ghaziabad-news-ghaziabad-news-gbd2120881144","type":"story","status":"publish","title_hn":"शुभ घड़ी आई : कोरोना पर हुआ पहला वार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शुभ घड़ी आई : कोरोना पर हुआ पहला वार
विज्ञापन
कोरोना गाजियाबाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शुभ घड़ी आई : कोरोना पर हुआ पहला वार
गाजियाबाद। कोरोना संक्रमण पर फतह के लिए शनिवार से टीकाकरण से शुरुआत हो गई। पहले दिन जिले के चार केंद्रों पर 379 डाक्टरों एवं स्वास्थ्य कर्मियों ने कोरोना का टीका लगवाया। अनुपस्थित रहने के कारण 21 कर्मचारी टीका नहीं लगवा सके। टीकाकरण केंद्र महिला अस्पताल में सीएएमस डॉ. संगीता गोयल, संतोष मेडिकल कॉलेज में 65 वर्षीय वाइस चांसलर डॉ. तृप्ता भगत, डासना सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर लैब सहायक लविश राम एवं यशोदा अस्पताल कौशांबी में सीनियर डॉक्टर आरके मनी ने पहला टीका लगवाकर सभी स्वास्थ्य कर्मियों को अच्छा संदेश दिया। शनिवार को टीका लगवाने वाले सभी स्वास्थ्य कर्मियों को 15 फरवरी को इसकी दूसरी डोज दी जाएगी। इसके लिए लाभार्थियों के मोबाइल पर पहले से मेसेज भेजे जाएंगे। टीकाकरण के दौरान स्वास्थ्य राज्यमंत्री अतुल गर्ग, जिलाधिकारी अजय शंकर पांडेय, सीएमओ डॉ. एनके गुप्ता ने सभी केंद्रों का निरीक्षण स्वास्थ्य कर्मियों को मनोबल बढ़ाया। सभी केंद्रों में व्यवस्थाएं सही पाई गईं।
महाभियान के पहले दिन टीका लगवाने के बाद सभी लाभार्थी प्रसन्न दिखाई दिए। स्वास्थ्य कर्मियों ने कहा कि वह टीका लगवाकर गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं। सबसे सुकून वाली बात यह रही कि किसी भी केंद्र पर टीका लगने के बाद किसी को कोई दिक्कत नहीं हुई। हालांकि टीका लगने के बाद कुछ लोगों को घबराहट के कारण ब्लड प्रेशर बढ़ने या सिर में भारीपन की शिकायत की, लेकिन 20 से 25 मिनट बाद स्थिति सामान्य हो गई। सुबह दस बजे से ही महिला अस्पताल के दूसरे फ्लोर पर अधिकारी पहुंच गए और इस दौरान महिलाओं व बच्चों का टीकाकरण रोक दिया गया, क्योंकि विशेष अभियान कोरोना टीकाकरण शुरू होने जा रही थी।
केंद्रों पर ऐसे हुआ टीकाकरण
केंद्र टीके लगे अनुपस्थित कर्मी
महिला अस्पताल 94 06
संतोष मेडिकल कॉलेज 95 05
डासना सीएचसी 93 07
यशोदा अस्पताल कौशांबी 97 03
कुल 379 21
प्रधानमंत्री का संबोधन सुनकर लगवाया पहला टीका
सुबह 10:30 बजे प्रधानमंत्री का आनलाइन संबोधन शुरू हो गया। राज्यमंत्री, अधिकारियों और स्वास्थ्य कर्मियों ने प्रधानमंत्री का भाषण सुना। इसके बाद 11:15 बजे पहला टीका महिला अस्पताल की सीएमएस डॉ. संगीता गोयल ने लगवाया। जिलाधिकारी अजय शंकर पांडेय ने जिला महिला चिकित्सालय में टीकाकरण के शुभारंभ पर स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों व कर्मचारियों को शुभकामनाएं भी दीं। जिलाधिकारी ने बताया कि जिले में 15 जनवरी तक 26448 मरीज पॉजिटिव आए हैं। अब तक 26074 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं और कुल 264 मरीजों का इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
टीका लगने के बाद भी सावधानी जरूरी
सीएमओ डा.ॅ एनके गुप्ता ने बताया कि पहले डोज के बाद दूसरा डोज 28वें दिन लगेगी। टीका लगने के बाद आधे घंटे तक स्वास्थ्य कर्मियों को केंद्र पर रोका गया। हालांकि किसी भी लाभार्थी को कोई परेशानी नहीं हुई। बताया गया कि प्रतिरक्षित व्यक्ति को यदि बेचैनी या किसी भी तरह की समस्या होती है तो निकटतम स्वास्थ्य अधिकारियों, एएनएम और आशा को इसकी सूचना दें। इसके लिए एंबुलेंस सेवा 108 भी उपलब्ध रहेगी। टीका लगवाने वाला व्यक्ति भी कोरोना अनुरूप व्यवहारों जैसे मास्क पहनना, हाथ की सफाई और छह फुट की शारीरिक दूरी बनाए रखने का पालन करें। सीएमओ ने बताया कि उच्च जोखिम वाले समूहों को प्राथमिकता के आधार पर टीकाकरण के लिए पहचान लिया गया है। इन्हें तीन समूहों में बांटा गया है, पहले समूह में स्वास्थ्य कर्मी, दूसरे समूह में फ्रंटलाइन वर्कर, तीसरे समूह में 50 वर्ष से अधिक उम्र के व्यक्ति और बीमार लोग शामिल हैं।
बिना पंजीकरण नहीं मिलेगी कोरोना की वैक्सीन
अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी एवं जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. विश्राम सिंह ने बताया कि कोई व्यक्ति बिना पंजीकरण के कोरोना वैक्सीन नहीं प्राप्त कर सकता है। कोरोना टीकाकरण के लिए पंजीकरण के बाद ही सत्र स्थल और समय की जानकारी दी जाएगी। फोटो आईडी पंजीकरण और सत्यापन दोनों के लिए जरूरी है। ऑनलाइन पंजीकरण के बाद लाभार्थी को टीकाकरण की नियत तिथि, स्थान और समय के बारे में मोबाइल पर एसएमएस प्राप्त होगा। कोरोना वैक्सीन की उचित खुराक मिलने पर लाभार्थी को उनके मोबाइल नंबर पर एक क्यूआर कोड आधारित प्रमाणपत्र भी भेजा जाएगा।
संशय में न आएं, गर्व करें भारत टीकाकरण में जीता : अतुल गर्ग
देश में बना टीका सबसे सस्ता और सबसे कारगर है। पोलियो वैक्सीन को लेकर भी तमाम तरह के भ्रम फैलाए गए थे, लेकिन वे सब भ्रम ही निकले। कोविड वैक्सीन को लेकर किसी को संशय में रहने की जरूरत नहीं है। हम इस पर गर्व करना चाहिए कि कई देशों को पछाड़कर टीकाकरण में आगे निकल गया।
अतुल गर्ग, स्वास्थ्य राज्यमंत्री
कोरोना वायरस की उल्टी गिनती शुरू : जिलाधिकारी
कोरोना वायरस की अब उल्टी गिनती शुरू हो चुकी है। जिले के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्र के कुल चार अस्पतालों में भी जिला प्रशासन, पुलिस प्रशासन एवं स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों की निगरानी में टीके को लांच किया गया। 16 जनवरी का दिन स्वास्थ्य विभाग के इतिहास में स्वर्णिम अक्षरों में लिखा जाएगा।
डॉ. अजय शंकर पांडेय, जिलाधिकारी
वैक्सीन की 27410 डोज जिले को मिलीं : सीएमओ
जिले में कोरोना को मात देने के लिए वैक्सीन की 27410 डोज जिले को प्राप्त हो चुकी हैं। शनिवार को लांचिंग के लिए जिला, ब्लॉक एवं सत्र स्तर पर नोडल अधिकारियों और पर्यवेक्षकों को नामित किया गया था। इसके पहले जिले में दो बार ड्राई रन यानी पूर्वाभ्यास भी किया जा चुका है। कोल्ड चेन के मानकों को पूर्ण करते हुये यह वैक्सीन जिले में आई है।
डॉ. एनके गुप्ता, सीएमओ
टीका लगवाकर नहीं हुई कोई परेशानी : सीएमएस
मैंने अस्पताल में पहला टीका लगवाया, किसी तरह का कोई साइड इफेक्ट नहीं महसूस हुआ। यह सरकार की ओर से स्वास्थ्य कर्मियों को मिला उपहार है। गर्भवती महिलाओं और स्तनपान कराने वाली माताओं को टीका नहीं दिया जाएगा।
डॉ. संगीता गोयल, सीएमएस संयुक्त अस्पताल