फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   ghaziabad news

ठगों का निकला कस्टमर केयर का नंबर, खाते से उड़ाई रकम

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 15 Jan 2021 01:20 AM IST
विज्ञापन
ghaziabad news
ठगों का निकला कस्टमर केयर का नंबर, खाते से उड़ाई रकम
विज्ञापन

गाजियाबाद। गलत दवा आने पर दवा कंपनी का कस्टमर केयर नंबर मिलाना बुजुर्ग को भारी पड़ गया। दरअसल, कस्टमर केयर का नंबर ठगों का निकला। जिन्होंने बुजुर्ग के खाते से दो बार में 50 हजार रुपये साफ कर दिए। मामले में कविनगर निवासी पीड़ित मनमोहन गर्ग (77) की तहरीर पर कविनगर पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
के-ब्लॉक कविनगर निवासी मनमोहन गर्ग (77) का कहना है कि वह करीब आठ साल से जहांगीरपुरी स्थित मेटलाइफ मेडिसिन कंपनी सेअपनी व पत्नी संतोष गर्ग की शुगर, ब्लड प्रेशर आदि की दवाएं फोन पर ऑर्डर करके मंगाते हैं। गत 20 दिसंबर को उन्होंने दो माह की दवा फोन पर ऑर्डर की थी। 28 व 30 दिसंबर को उन्हें दवाई प्राप्त हो गईं। उन्होंने लिफाफे चेक किए तो पता चला कि एक दवा गलत भेज दी गई थी। उन्होंने दवाइयों की गलत डिलीवरी के संबंध में कंपनी के कस्टमर केयर नंबर पर शिकायत कर पैसे वापस करने की मांग की। मनमोहन गर्ग का कहना है कि दो दिन बाद एक व्यक्ति घर आकर दवा वापस ले गया। 3 जनवरी को उन्होंने फिर से कस्टमर केयर पर कॉल की। उनकी कॉल संजू नाम के व्यक्ति के पास ट्रांसफर कर दी गई। उनकी बात सुनने के बाद संजू ने पैसे वापस करने के लिए खाता नंबर मांगा।
विज्ञापन

एटीएम की डिटेल लेकर खाते से उड़ाई रकम
पीड़ित का कहना है कि उन्होंने अपने अलग-अलग दो खाते नंबर बताए, लेकिन संजू ने लिंक न होने की बात कही। इस पर उसने एटीएम कार्ड की डिटेल मांगी और फिर मोबाइल पर आया पिन नंबर पूछा। पीड़ित के मुताबिक, उनके खाते से दो बार में 50 हजार रुपये साफ कर दिए गए। ठगी का पता लगने पर उन्होंने दोबारा कॉल की तो उन्हें हत्या की धमकी दी गई। कविनगर एसएचओ अजय कुमार का कहना है कि केस दर्ज कर लिया गया है। आरोपियों तक पहुंचने के लिए साइबर सेल की मदद ली जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed