फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Ghaziabad News

रंगदारी न देने पर ट्रांसपोर्टर पर चलाई गोलियां

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 06 Jan 2021 01:09 AM IST
विज्ञापन
Ghaziabad News
रंगदारी न देने पर ट्रांसपोर्टर पर चलाई गोलियां
विज्ञापन

गाजियाबाद। कविनगर थानाक्षेत्र के लालकुआं इलाके में रंगदारी न देने पर ट्रांसपोर्टर पर गोलियां चलाने का मामला सामने आया है। इस संबंध में नेहरू नगर सेकेंड निवासी ट्रांसपोर्टर राहुल यादव की तहरीर पर पुलिस ने चार नामजद समेत पांच लोगों के खिलाफ हत्या की कोशिश व रंगदारी का केस दर्ज किया है। पुलिस का कहना है कि आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।
नेहरू नगर सेकंड निवासी राहुल यादव ट्रांसपोर्टर हैं। पुराना बस अड्डे से दादरी -सिकंदराबाद के लिए उनकी बसें चलती हैं। साथ ही वह इको टैक्सी के ट्रांसपोर्ट का कारोबार भी करते हैं। इको टैक्सी लालकुआं से बुलंदशहर रूट पर चलती हैं। राहुल यादव के मुताबिक उनके पास छह बसें और इतनी ही इको टैक्सी हैं। बुलंदशहर के सिकंदराबाद में रहने वाले कुलदीप और संदीप उनसे प्रत्येक टैक्सी व बस के हिसाब से प्रतिदिन 100 रुपये की मांग कर रहे थे। उन्होंने उक्त दोनों की मांग को अनसुना कर दिया तो गत 20 दिसंबर को आरोपियों ने उन्हें घेर लिया और अंजाम भुगतने की धमकी दी।
विज्ञापन

लालकुआं पर घेरकर चला दी गोलियां
राहुल यादव का कहना है कि गत रविवार दोपहर करीब पौने 4 बजे वह दोस्त कालू के साथ कार से लालकुआं पहुंचे। वह अभी कार में ही थे कि रंगदारी मांगने वाले कुलदीप व संदीप ने अपने साथी हरेंद्र, विकल व एक अज्ञात के साथ मिलकर उन्हें घेर लिया। वह कुछ समझ पाते, इससे पहले ही कुलदीप और संदीप ने उन पर गोलियां चला दी। जिसमें वह बाल-बाल बच गए। राहुल यादव का कहना है कि गोली पास में खड़ी सेंट्रो कार में जा लगी। गोलियां चलने से मौके पर भगदड़ मच गई, जिसे देख हमलावर धमकी देते हुए फरार हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

नहीं लगा यूपी-112 का नंबर
पीड़ित ट्रांसपोर्टर का कहना है कि उन्होंने पुलिस की मदद के लिए यूपी-112 पर कॉल की, लेकिन कई बार प्रयास के बाद भी नंबर नहीं लगा। इसके बाद उन्होंने कविनगर पुलिस को घटना से अवगत कराया। पुलिस ने मौके पर पहुंच कार लगी सेंट्रो को कब्जे में ले लिया। एसएचओ कविनगर अजय कुमार का कहना है कि कुलदीप, संदीप, हरेंद्र, विकल व एक अज्ञात के खिलाफ बलवा, हत्या की कोशिश व अन्य धाराओं में केस दर्ज कर लिया गया है। आरोपियों की तलाश की जा रही है। जल्द ही गिरफ्तार कर उन्हें जेल भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed