{"_id":"5e6bd4c58ebc3ea7b817efe8","slug":"ghaziabad-news-ghaziabad-news-gbd195898420","type":"story","status":"publish","title_hn":"संभला शेयर बाजार, जिले में निवेशकों ने कमाए १०० करोड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संभला शेयर बाजार, जिले में निवेशकों ने कमाए १०० करोड़
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संभला शेयर बाजार, जिले में निवेशकों ने कमाए 100 करोड़
गाजियाबाद। कोरोना के चलते शेयर बाजार में आई बड़ी गिरावट शुक्रवार को पटरी पर आती दिखी। बाजार चार प्रतिशत की तेजी पर बंद हुआ और बीते दिन आई दस प्रतिशत की गिरावट से भी पार पाया। विशेषज्ञों का कहना है कि कुल 14 प्रतिशत का लाभ निवेशकों को मिला। अनुमान के मुताबिक जिले में निवेशकों ने अच्छी कंपनी के शेयर से करीब 100 करोड़ रुपये कमाए।
शेयर बाजार में मचे हाहाकार के बीच विशेषज्ञ निवेश में सावधानी बरतने की सलाह दे रहे हैं। क्रूड ऑयल में लगातार गिरावट और कोरोना का कहर शेयर बाजार को और भी चौंका सकता है। क्रूड ऑयल से संबंधित कंपनियां दाम में लगातार गिरावट से सहमी हुई हैं। बाजार विशेषज्ञों का कहना है कि भारतीय शेयर बाजार अमेरिका के डोजोंस से प्रभावित रहता है। डोजोंस में लगातार दो दिन से गिरावट आ रही थी। दस प्रतिशत की गिरावट से बाजार सहमा हुआ था। लोअर सर्किट (खरीदार न होना) से बाजार अब तक की सबसे बड़ी गिरावट का शिकार हुआ। निवेशकों की निगाहें अब सोमवार पर हैं, आने वाले दिनों में बाजार को लेकर सबसे अधिक चर्चा है।
---
अभी रहेगा बाजार पर प्रभाव, सावधानी बरतें निवेशक
नेशनल स्टॉक एक्सचेंज के सदस्य आलोक गर्ग ने बताया कि कोरोना का प्रभाव अभी शेयर बाजार पर रहेगा। गाजियाबाद में करीब दस हजार डीमेट अकाउंट हैं। इनमें से दो से ढाई हजार खाताधारक प्रतिदिन शेयर बाजार में खरीद-फरोख्त करते हैं। लोग अच्छी कंपनी के ही शेयर (ब्लूचिप) में निवेश करें। छोटी कंपनियों के शेयर न खरीदें। इसकेअलावा केवल शेयर में ही अपना निवेश न रखें। अन्य साधनों का भी प्रयोग करें, जिससे ऐसे समय में झटका न लगे। आलोक गर्ग ने बताया कि ऐसे समय में अगर लोग 100 रुपये के शेयर खरीद रहे हैं तो निवेश कम करते हुए 20 रुपये के ही शेयर खरीदें।
विज्ञापन
---
निवेशक न डरें न बहकावे में आएं
चार्टर्ड अकाउंटेंट विनीत राठी का कहना है कि भारत सहित कई देश चीन से जुड़े हुए हैं और आयात-निर्यात के मामले में भी निर्भरता अधिक है। हमारे देश में भी कई चीजें बाहर से आती हैं। कोरोना के चलते प्रतिबंध इस पर प्रभाव डालेगा। यस बैंक सहित कई इंडस्ट्री के खराब प्रदर्शन से भी लोगों में डर है। ऐसे में निवेशक किसी भी तरह का डर न रखें और ना ही बहकावे में आएं। लंबे समय के लिए किए गए निवेश को डर के चक्कर में न बेचें। बाजार में उतार-चढ़ाव आते रहते हैं। ऐसी बड़ी कंपनियां जो अच्छा प्रदर्शन कर रही हैं लेकिन कोरोना के चलते अभी उनका प्रदर्शन अच्छा नहीं है, इनके शेयर खरीदे जा सकते हैं। रेट कम होने से लंबे समय के निवेश के लिए यह सबसे बेहतर है। अधिक निवेश करने से लोग बचें और बाजार की लगातार अपडेट लेते रहें।