{"_id":"5e5963628ebc3ef39030f20c","slug":"ghaziabad-news-ghaziabad-news-gbd1950694126","type":"story","status":"publish","title_hn":"ऑर्बिट प्लाजा के सामने गड्ढे में तब्दील हुई सड़क, लोग परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ऑर्बिट प्लाजा के सामने गड्ढे में तब्दील हुई सड़क, लोग परेशान
विज्ञापन

गाजियाबाद। क्रासिंग रिपब्लिक में ऑर्बिट प्लाजा के सामने सड़क गड्ढ़े में तब्दील हो गई है। यहां प्रतिदिन आने वाले हजारों लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है। बिना बारिश के पानी भर जाता है। लोगों को पानी में होकर गुजरना पड़ता है। सड़क टूटी होने के कारण धूल लोगों के दफ्तरों में पहुंचती है। पैदल चलने वाले लोग भी काफी परेशान हो चुके हैं। आए दिन गिरने से लोग घायल होते रहते हैं।
क्रासिंग रिपब्लिक में तमाम समस्याएं हैं। इसे लोगों को काफी परेशानी होती है। ऑर्बिट प्लाजा में में काफी लोगों के दफ्तर हैं। यहां हजारों की संख्या में प्रतिदिन लोग पहुंचते हैं, लेकिन उन्हें कई बड़ी समस्याओं से गुजरना पड़ता है। सबसे बड़ी दिक्कत सड़क की है। क्रासिंग रिपब्लिक की अधिकतर सड़कें बनकर तैयार हो चुकी हैं, लेकिन ऑर्बिट प्लाजा के सामने वाली सड़क पूरी तरह से क्षतिग्रस्त है। यहां सड़क गड्ढों में तब्दील हो चुकी है। बिना बारिश के पानी भर जाता है। इससे लोगों को निकलने में काफी दिक्कत होती है। लोगों ने बताया कि यहां आए दिन लोग गिरते रहते हैं। कई लोगों के गंभीर चोटें भी आ चुकी हैं। बाइक भी फिसल जाती हैं। सड़कों पर दिन में छिड़काव भी नहीं होता है। पूरे दिन धूल उड़ती रहती है। लोगों ने बताया कि कई बार मांग की गई है कि ऑर्बिट प्लाजा के सामने वाली सड़क को ठीक कराया जाए, जिससे लोगों की समस्या का समाधान हो सके।
- बारिश के बाद दफ्तरों में जाना मुश्किल
लोगों ने बताया कि ऑर्बिट प्लाजा के सामने पानी निकलने की व्यवस्था नहीं है। इस कारण जलभराव हो जाता है। लोग दफ्तर में भी नहीें जा पाते हैं। मॉल में सामान खरीदने वाले लोगों के सामने भी समस्या खड़ी हो जाती है। लोगों ने मांग की है कि ऑर्बिट प्लाजा के सामने वाली सड़क की जल्द मरम्मत कराई जाए, जिससे लोगों को लाभ मिल सके।
विज्ञापन
- जल्द हो समस्या का समाधान
रोज दफ्तर आने जाने में दिक्कत होती है। पूरी तरह से सड़क टूटी हुई है। रास्ते में खड़े होने पर कंकर उझलकर लग जाते हैं। बिल्डर को जल्द समस्या का समाधान कराना चाहिए।
कपिल अग्रवाल
--
ऑर्बिट प्लाजा के सामने सड़क सबसे बड़ी समस्या है। आए दिन लोगों केचोट लगती रहती है। रात में सबसे ज्यादा दिक्कत होती है। कई बार सड़क में गड्ढे ही दिखाई नहीं देते हैं।
केशव सिंह
--
सड़क की समस्या तो है ही, लेकिन कनेक्टिविटी की भी सबसे ज्यादा समस्या है। हाईवे का निर्माण कार्य चल रहा है। क्रासिंग रिपब्लिक से सीधे कनेक्टिविटी नहीं है। इससे लोगों को काफी परेशानी उठानी पड़ती है।
रोहित चौधरी, जीएस-7 एओए अध्यक्ष
--
क्रासिंग रिपब्लिक की अधिक तक सड़के बनकर तैयार हो गई हैं, लेकिन ऑर्बिट प्लाजा के सामने वाली सड़क नहीं बनी है। यहां पानी की निकासी की दिक्कत है। बिल्डर से जल्द निर्माण की मांग की गई है।
तरुण चौहान, क्रॉमा क्रासिंग रिपब्लिक अध्यक्ष