{"_id":"5e5963608ebc3ec7590178a8","slug":"ghaziabad-news-ghaziabad-news-gbd1950527141","type":"story","status":"publish","title_hn":"आसान किस्त योजना के तहत २४ करोड़ की वसूली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आसान किस्त योजना के तहत २४ करोड़ की वसूली
विज्ञापन
आसान किस्त योजना के तहत 24 करोड़ की वसूली
गाजियाबाद। विद्युत वितरण निगम की आसान किस्त योजना के तहत जिले में 24 करोड़ का बकाया वसूल लिया गया है। पिछले साल नवंबर से संचालित योजना में बकायेदारों के लिए कई बार अंतिम तारीख बढ़ाई जा चुकी है। 29 फरवरी योजना में पंजीकरण कराने के लिए आखिरी तारीख है। अभी लगभग 24737 बकायेदारों का पंजीकरण रह गया है।
मुख्य अभियंता आरके राणा ने बताया कि शहरी क्षेत्र में 30635 बकायेदारों के पंजीकरण कराने का लक्ष्य था, इसमें से 19000 बकायेदार उपभोक्ताओं के पंजीकरण हुए। इनसे वसूल होने वाले 22 करोड़ में से दस करोड़ विभाग वसूल कर चुका है। इसी तरह से ग्रामीण क्षेत्र के 30566 बकायेदारों में से 17468 का पंजीकरण कराया गया और इनसे 14 करोड़ रुपये की वसूली की जा चुकी है। ग्रामीण क्षेत्रों में विद्युत निगम का 28 करोड़ रुपया बकाया है। उन्होंने बताया कि 29 फरवरी योजना में पंजीकरण कराने की अंतिम तारीख है। इसकी तारीख अब आगे बढ़ाई जाएगी या नहीं इस बारे में शासन से निर्देश नहीं मिले हैं।
---
निजी नलकूप से वसूली योजना में नंबर-1 जिला
निजी नलकूप से बकाया वसूली के लिए चलाए जा रहे अभियान में विद्युत वितरण निगम ने 32 प्रतिशत तक लक्ष्य हासिल कर 14 जिलों में पहला स्थान बनाया है। निगम को योजना के तहत 5187 बकायेदारों के पंजीकरण का लक्ष्य मिला था, इसमें से 1651 के पंजीकरण कराए गए। 14 करोड़ रुपये की बकाया धनराशि में से दो करोड़ रुपये विभाग ने वसूल किए। मुख्य अभियंता आरके राणा ने बताया कि योजना के तहत शासन किसानों के बिल का 31 जनवरी तक का सरचार्ज माफ कर रहा है और छह किस्तों में बकाया जमा कराने की सुविधा दी जा रही है।
विज्ञापन
---
रिश्वत मामले में कराई जा रही है जांच
नंदग्राम में रिश्वत मामले में दो संविदाकर्मियों पर एफआईआर के बाद जांच तेज कर दी गई है। मुख्य अभियंता आरके राणा ने बताया कि इस संबंध में जेई जयवीर के खिलाफ जांच की जा रही है। उन्होंने बिना अधिकारियों के संज्ञान में लाए संविदाकर्मियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई, इसको लेकर भी जांच की जा रही है। जांच में दोषी मिलने पर जेई के खिलाफ सख्त विभागीय कार्रवाई की जाएगी।