फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   ghaziabad news

संपत्तियों के और गिरेंगे दाम, घर खरीदना होगा आसान

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 13 Dec 2019 01:39 AM IST
विज्ञापन
ghaziabad news
संपत्तियों के और गिरेंगे दाम, घर खरीदना होगा आसान
विज्ञापन

गाजियाबाद। जीडीए की आवासीय और व्यावसायिक संपत्तियां खरीदने की प्लानिंग करने वालों के लिए नया साल बड़ी सौगात लेकर आएगा। संपत्तियों के दाम कम करने के लिए जीडीए उपाध्यक्ष ने एक कमेटी का गठन किया है। कमेटी योजनावार संपत्तियों के दामों में कितनी कटौती की जा सकती है, उस पर एक सप्ताह में निर्णय लेगी। जीडीए की विभिन्न योजनाओं में करीब 1700 करोड़ की संपत्तियां हैं। इन संपत्तियों के 15 फीसदी प्रशासनिक, 15 फीसदी सुपरविजन चार्ज, दो फीसदी ग्रुप हाउसिंग चार्ज और योजना के निर्माण के दौरान लगने वाले ब्याज को घटाया जा सकता है।
कमेटी की ओर से दाम कम करने संबंधी निर्णय को आगामी बोर्ड बैठक में मंजूरी के लिए रखा जाएगा। दामों में कटौती हर योजना में अलग-अलग हो सकती है। इससे पहले केवल चंद्रशिला अपार्टमेंट के फ्लैटों के दामों में जीडीए ने कटौती की थी। सितंबर की बोर्ड बैठक में रखे गए प्रस्ताव में चंद्रशिला योजना के फ्लैटों की कीमत को कम करने का मुख्य और बाकी योजनाओं में दाम करने का एक संयुक्त प्रस्ताव रखा गया था। तब मंडलायुक्त ने जीडीए को योजनावार भवनों के दाम को कम करने का प्रस्ताव लाने को कहा था। जीडीए ने बोर्ड बैठक से पहले भवनों की योजनावार कीमतों को कम करने के लिए कमेटी का गठन कर दिया है। कमेटी में जीडीए सचिव, वित्त नियंत्रक, सीएटीपी, मुख्य अभियंता, अपर सचिव को शामिल किया गया है।
विज्ञापन

---
इन योजनाओं में घटेंगी भवनों की कीमतें
जीडीए की ओर से मधुबन बापूधाम योजना में बहुमंजिला फ्लैटों, इंद्रप्रस्थ योजना, कोयल एंक्लेव योजना, कौशांबी योजना, समाजवादी आवास के साथ विभिन्न योजनाओं में खाली पड़े भवनों के दामों में कटौती की जाएगी। इंद्रप्रस्थ और कोयल एंक्लेव योजना में आवासीय भवनों के साथ व्यावसायिक भूखंडों की कीमत में कटौती की जा सकती है। चंद्रशिला योजना में एक बार कीमत कम की जा चुकी हैं। फ्लैटों की कीमत फिर से कम करने के लिए फिर से कदम उठाए जा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
चंद्रशिला में 18 फीसदी घटे थे फ्लैटों के दाम
जीडीए की ओर से अब तक केवल चंद्रशिला अपार्टमेंट के फ्लैटों की कीमत कम की गई है। प्रशासनिक व सुपरविजन शुल्क को 30 फीसदी से घटाकर 12 फीसदी कर दिया था। योजना में दो बीएचके विद स्टडी रूम की कीमत 66 से घटकर 56 लाख हो गई थी। दो बीएचके विद तीन बालकनी फ्लैट की कीमत पहले 52.44 लाख से घटकर 43.14 लाख रह गई थी। दो बीएचके विद चार बालकनी की कीमत 54.24 लाख से घटकर 44.73 लाख हो गई थी। फिर से की जा रही समीक्षा में फ्लैटों के दाम और घट सकते हैं।
---
संपत्तियों की बिक्री से होगी 1500 करोड़ की आय
जीडीए बोर्ड की ओर से संपत्तियों की कीमत कम करने संबंधी प्रस्ताव को मंजूरी मिलने से प्राधिकरण को बड़ी राहत मिलेगी। संपत्तियों की कीमत कम होने से निजी बिल्डरों के प्रोजेक्टों की ओर रुख करने वाले लोग जीडीए की संपत्तियों को खरीदने में प्राथमिकता देंगे। जीडीए को विभिन्न योजनाओं में संपत्तियों की कीमत कम होने के बावजूद बिक्री से करीब 1500 करोड़ की आय होने की संभावना है। बता दें कि जीडीए ने मधुबन बापूधाम योजना में किसानों को मुआवजा देने के लिए करीब 1000 करोड़ का लोन लिया है।

---
कोट...
योजनावार संपत्तियाें की कीमतों को कितना कम किया जा सकता है, इस पर निर्णय के लिए एक कमेटी का गठन किया गया है। कमेटी एक सप्ताह में निर्णय लेकर रिपोर्ट सौंपेगी। आगामी बोर्ड बैठक में संपत्तियों के दाम कम करने संबंधी प्रस्ताव रखा जाएगा। - कंचन वर्मा, उपाध्यक्ष, जीडीए
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed