फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   ghaziabad news

नगर निगम के कूड़ा वाहनों को को रोका, हंगामा

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 04 Nov 2019 01:39 AM IST
विज्ञापन
ghaziabad news
नगर निगम के कूड़ा वाहनों को को रोका, हंगामा
विज्ञापन

गाजियाबाद। राजनगर एक्सटेंशन स्थित राज एंपायर सोसायटी के पास नगर निगम की ओर से कचरा डंप करने पर रेजिडेंट्स भड़क गए। उन्होंने नगर निगम के कूड़ा वाहनों को रोककर विरोध प्रदर्शन किया। लोगों के विरोध के चलते निगम की गाड़ियां वहां कचरा नहीं डाल पाई। सोसायटी के लोगों ने पहले डाला गया कचरा उठाने की मांग की है। निगम ने उन्हें कचरा उठवाने का आश्वासन दिया है।
राजनगर एक्सेंटशन में सबसे पीछे जाकर यह सोसायटी है। इसके बाद खाली खेत हैं। इन खेतों में नगर-निगम द्वारा कूड़ा डाला जाता है, जबकि इस क्षेत्र में एयरपोर्ट होने की वजह से कूड़ा डालना खतरनाक है। इसको लेकर एयरपोर्ट ऑथिरिटी को भी पत्र लिखा गया है। रविवार को परेशान होकर कूड़ा डालने आई गाड़ियों का विरोध करते हुए प्रदर्शन किया। लोगों का आरोप है कि नगर-निगम की गाड़ियां सोसायटी के पास पड़े कूड़े की वजह से दुर्गंध और गंदगी से लोगों का बुरा हाल है। कई बार शिकायत करने के बाद भी सुनवाई नहीं हो रही है। प्रदर्शन में सोसायटी निवासी विपिन कुमार, बीएन शर्मा और जेपी भटनागर समेत काफी संख्या में लोग शामिल रहे।
विज्ञापन

--
परिचर्चा
शहर भर का कचरा लाकर सोसायटी के पास डाला जा रहा है। नगर निगम आबादी के बीच कचरा डालकर लोगों की सेहत से खिलवाड़ कर रहा है। किसी सूरत में यहां कचरा नहीं डालने दिया जाएगा, भले ही कोर्ट जाना पड़े। - मनोज पांडेय, राज एंपायर सोसायटी निवासी
विज्ञापन
विज्ञापन

--
राजनगर एक्सटेंशन क्षेत्र में रोजाना कचरा डंप किया जा रहा है। एयरपोर्ट भी पास में ही होने से यहां फ्लाइट से पक्षियों के टकराने का खतरा भी बढ़ रहा है। इस संबंध में एयरपोर्ट अथॉरिटी को भी सूचना भेजी गई है। - अनिल चौहान, स्थानीय निवासी

--
नगर निगम ने अवैध डंपिंग ग्राउंड तो बना ही दिया है, गाड़ियों से कचरा भी सड़कों पर गिरता हुआ जाता है। इसकी वजह से गंदगी और बढ़ रही है। नगर निगम राजनगर एक्सटेंशन में सफाई तो कराता नहीं है, गंदगी बढ़ा रहा है। - प्रवीण कुमार, स्थानीय निवासी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed