फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Dengue in Ghaziabad larvae found at ten places sensitive areas in Ghaziabad

Dengue in Ghaziabad: दस स्थानों पर मिला डेंगू का लार्वा, ये हैं संवेदनशील क्षेत्र, भूलकर भी न करें लापरवाही

Thu, 28 Jul 2022 01:00 AM IST
गाजियाबाद ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद Published by: गाजियाबाद ब्यूरो Updated Thu, 28 Jul 2022 01:00 AM IST
सार

जिला मलेरिया अधिकारी जीके मिश्रा ने बताया कि ब्रीडिंग को नष्ट करा दिया गया है। विभाग की टीम जल्द ही दोबारा इन स्थानों का निरीक्षण करेगी।

विज्ञापन
Dengue in Ghaziabad larvae found at ten places  sensitive areas in Ghaziabad
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गाजियाबाद में बारिश के बाद लगातार डेंगू के लार्वा मिल रहे हैं। बुधवार को दस स्थानों पर ब्रीडिंग पाई गई जिसमें से विजयनगर, प्रतापविहार, गोविंदपुरम, सहित कौशांबी, डासना आदि शामिल हैं। इनको मिलाकर अभी तक 60 स्थानों पर डेंगू की ब्रीडिंग पाई गई है।

विज्ञापन


इस बार डेंगू ब्रीडिंग रोकने केलिए और डेंगू से बचाव के लिए दो तीन महीने से लार्वा जांच अभियान चल रहा है, जिसके तहत एक हफ्ते पहले डेंगू का लार्वा मिला था। विजयनगर, प्रतापविहार वसुंधरा, लोनी, कौशांबी में 15 स्थानों पर ब्रीडिंग मिली थी। बुधवार को भी दस स्थानों पर ब्रीडिंग पाई गई है जिसमें कौशांबी, डासना, वैशाली और वसुंधरा आदि क्षेत्रों केगमलों में, छत पर पड़े खाली बर्तन, कूलर आदि में ब्रीडिंग मिली है।
विज्ञापन


ये हैं संवेदनशील क्षेत्र
लोनी के मेवला भट्टी, अगरौला, मीरपुर, नवादा,अलीपुर,खानपान, मंडोला, डासना में मानकी, जलालाबाद, इकला, इनायतपुर, नगला, अटौर, भोजपुर में मोहनपुर और मथुरापुर, मुरादनगर में डिडौली, मनौली, भदौली सुराना विजयनगर में क्रॉसिंग रिपब्लिक, भीमनगर, प्रताविहार ,मिर्जापुर, वसंधुरा जोन इंदिरापुरम, वैशाली और कौशांबी, सिटी जोन में राजनगर एक्सटेंशन, नेहरूनगर, कृष्णानगर,नेहरूनगर, मोहननगर जोन में अर्थला, शालीमार गार्डन, साहिबाबाद, राजेंद्रनगर और कविनगर जोन में हरसांव, गोविंदपुरम ब्लॉक, शास्त्रीनगर और संजयनगर आदि क्षेत्र हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed