फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   ghaziabad news

गलत लॉकर में चाबी लगाने पर हुआ भ्रम, पुलिस जांच में जुटी

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 08 Mar 2022 01:23 AM IST
विज्ञापन
ghaziabad news
गलत लॉकर में चाबी लगाने पर हुआ भ्रम, पुलिस जांच में जुटी
विज्ञापन

गाजियाबाद। पीएनबी की नेहरू नगर शाखा के लॉकर से 70 लाख के आभूषण गायब होने के मामले में जांच में सामने आया कि गलत लॉकर में चाबी लगाने से लॉकर खराब होने का भ्रम हो गया। इस कारण बैंक अधिकारियों ने लॉकर तुड़वा दिया था जबकि जांच में पता चला आभूषण गायब करने वाली महिला का लॉकर दूसरा है, जिसमें उनके सभी आभूषण सुरक्षित मिले। हालांकि पुलिस इसमें यह जांच कर रही है कि जो लॉकर तुड़वाया गया था, उसमें मिले गहनों को महिला ने अपने क्यों बताया?
जानकारी के अनुसार दोनों लॉकर एक ही नंबर थे। हालांकि सीरीज अलग थी। मामले में बैंक अधिकारी की ओर से मामले के निपटने की जानकारी दी गई है। पीएनबी नेहरू नगर के शाखा प्रबंधक संदीप श्रीवास्तव ने बताया कि दोनों ही लॉकर का नंबर एक ही था। सीरीज अलग थी। इसके चलते प्रियंका गुप्ता को भ्रमित हो गईं थी। साथ ही जिनका लॉकर गलती से तुड़वा गया था, उन्हें जानकारी दे दी गई है। बैंक स्तर पर दोनों पक्षों में समाधान हो गया।
विज्ञापन

सीओ द्वितीय आलोक दुबे ने बताया कि बैंक ने जिनका लॉकर तुड़वाया था उनकी ओर से कोई शिकायत नहीं दी गई है। बैंक स्तर पर समझौता होने की बात सामने आई है। हालांकि मामले में कोर्ट स्तर पर बयान दर्ज होने के बाद अंतिम रिपोर्ट लगाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

200 लोग लॉकर चेक करने पहुंचे
जानकारी के अनुसार लॉकर से आभूषण गायब होने की सूचना के बाद बैंक में 200 लोग अपने लॉकर चेक करने पहुंचे। जहां सभी का सामान सुरक्षित था। वहीं इस घटना के बाद बैंक अधिकारी आगे ऐसा न हो इसके लिए विचार कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed