फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   ghaziabad news

अशोक विहार में बंधक बनाकर महिला की हत्या

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 10 Oct 2021 01:42 AM IST
विज्ञापन
ghaziabad news
मुनिया की फाइल फोटो।
अशोक विहार में बंधक बना महिला की गला दबाकर हत्या
विज्ञापन

लोनी। अशोक विहार कॉलोनी में शनिवार दोपहर बदमाशों ने घर में घुसकर मुनिया (35) को बंधक बनाकर उनकी गला दबाकर हत्या कर दी। इसके बाद लूटपाट कर गेट बंद कर फरार हो गए। परिजनों ने बताया कि घर से 70 हजार नकद और सवा लाख के गहने गायब हो गए हैं।
बागपत के दौलतपुर निवासी दिलशाद पत्नी मुनिया (35), बेटी अलिशा(13), आहत (10) और अरहाम (3)के साथ रहते हैं। परिजनों के अनुसार शनिवार सुबह दिलशाद काम पर चले गए थे। अलिशा और आहत दोनों पढ़ाई कर दोपहर करीब डेढ़ बजे घर पहुंची तो मुख्य गेट पर कुंडी लगी थी। बच्चे दरवाजा खोलकर अंदर गए तो मुनिया सोफे पर मृत पड़ी थी, उनके हाथ-पैर कपड़े से बंधे थे, गले पर कपड़ा बंधा हुआ था। तीन साल का बेटा उनके पास खड़ा रो रहा था। पड़ोसियों ने पुलिस को घटना की सूचना दी। पुलिस को बेड के अंदर एक लाख रुपये मिले।
विज्ञापन

परिजनों का कहना है कि दिलशाद के ड्यूटी पर जाने के बाद बच्चे भी स्कूल चले जाते हैं। सुबह आठ बजे से डेढ़ बजे तक मुनिया गेट को बंद ही रखती थी। वह अपने मकान के ऊपरी कमरे में रहती थी। नीचे फ्लोर पर वह साफ सफाई के लिए आती थी। वह किसी अंजान के लिए दरवाजा नहीं खोलती थी। अंदेशा है कि किसी जान पहचान वाले ने ही घटना को अंजाम दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

घर से आ रही थी तेज गानों की आवाज
पड़ोसियों का कहना है कि शनिवार दोपहर करीब 12:30 बजे घर के अंदर से तेज गाने बजने की आवाज आ रही थी। दस मिनट बाद गानों की आवाज बंद हो गई। अंदेशा है कि बदमाशों ने तेज गाने इसलिए बजाए ताकि आवाज बाहर न जा सके।
मुनिया के गले पर निशान, करीबी पर शक
पुलिस के अनुसार महिला के गले पर निशान मिले हैं। संभवत : महिला की कपड़े से गला दबाकर हत्या की गई है । बेटी अलिशा ने बताया कि उसकी मां नीचे कमरे में कोई कपड़ा नहीं रखी थी। ऐसे में आरोपी हत्या करने के लिए बाहर से कोई हथियार नहीं लाया। महिला की हत्या करने के लिए आरोपी ऊपर कमरे से कपड़ा लाया फिर उसकी हत्या की।

हो सकता है कोई करीबी
एसपी देहात डॉ. ईरज राजा का कहना है कि घटना में किसी करीबी के शामिल होने का अंदेशा है। इतनी आबादी के बीच किसी बाहरी व्यक्ति का घर में घुसना आसान नहीं है। आसपास के सीसीटीवी कैमरे खंगाले जा रहे हैं। कॉल डिटेल और आसपास के लोगों से बात कर साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं। अभी तक तहरीर नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed