{"_id":"60e9e9808ebc3ec76f33e41c","slug":"ghaziabad-news-ghaziabad-city-news-gbd2220254147","type":"story","status":"publish","title_hn":"मिसाल : गहनों से भरा बैग ऑटो में छूटा, चालक ने घर पहुंचकर लौटाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मिसाल : गहनों से भरा बैग ऑटो में छूटा, चालक ने घर पहुंचकर लौटाया
विज्ञापन

साहिबाबाद। साहिबाबाद गांव निवासी व्यक्ति का बृहस्पतिवार रात को एक ऑटो मेें बैग छूट गया, जिसमें तीन लाख रुपये के जेवर थे। पीड़ित ने रात से ही ऑटो चालक की तलाश शुरू कर दी। लेकिन सुबह होते ही ऑटो चालक अवधेश खुद ही पीड़ित के घर बैग लेकर पहुंच गया। ऑटो चालक की ईमानदारी देखकर पार्षद हिमांशु चौधरी न उसे सम्मानित किया।
साहिबाबाद के गांव में गुलशन परिवार के साथ रहते हैं। शुक्रवार रात को पूरे परिवार के साथ हर्ष विहार में जाने के लिए ऑटो में सवार हो गए। वह परिवार समेत ऑटो से उतर गए। वहां पहुंचने के बाद उन्हें पता चला कि उनका ज्वेलरी से भरा बैग ऑटो में छूट गया। वह वापस साहिबाबाद गांव पहुंचे और पार्षद हिमांशु चौधरी को जानकारी दी। सभी सीसीटीवी फुटेज आदि जांच कर ऑटो का नंबर तलाशने लगे। फुटेज में ऑटो तो दिख गया, लेकिन नंबर साफ नहीं दिख रहा था। शनिवार सुबह ऑटो चालक अवधेश बैग को गुलशन के घर लौटाने के लिए जा रहा था। रास्ते में पार्षद और पीड़ित को ऑटो चालक मिल गया। चालक ने उन्हें बैग को सौंप दिया। अवधेश ने बताया कि उसे बैग के बारे में जानकारी हो गई थी, वह इसे लौटने आ ही रहा था। पार्षद हिमांशु चौधरी ने ऑटो चालक को सम्मानित किया।