फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   ghaziabad news

वैक्सीन हो गई खत्म, आज नहीं लगेगा गाजियाबाद में टीका

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 30 Jun 2021 01:06 AM IST
विज्ञापन
ghaziabad news
वैक्सीन हो गई खत्म, आज नहीं लगेगा गाजियाबाद में टीका
विज्ञापन

गाजियाबाद। वैक्सीन की कमी की वजह से मंगलवार को जिले में टीकाकरण प्रभावित हुआ। 135 में से 115 केंद्रों पर वैक्सीनेशन नहीं हुआ। सिर्फ 20 केंद्रों पर 4814 लोगों को टीका लगाया गया। करीब 22 हजार लोगों को निराश होकर लौटना पड़ा। कई जगह पर इसको लेकर लोगों ने नाराजगी भी जाहिर की। वैक्सीन की कमी की वजह से बुधवार को वैक्सीनेशन नहीं होगा। 30 जून तक वैक्सीन आने की संभावना है।
सोमवार को 120 केंद्रों के बजाए सिर्फ 35 पर वैक्सीनेशन हुआ था। मंगलवार को सिर्फ 4814 डोज टीका था। एक जुलाई से नई टीकाकरण नीति लागू होने से पहले ही दो दिन से वैक्सीन की किल्लत हो रही है, जबकि विभाग दावे कर रहा था कि एक जुलाई से पचास हजार लोगों को एक दिन में टीका लगाएगा।
विज्ञापन

गर्भवती महिलाओं और बच्चों को लगेंगे नियमित टीके
वैक्सीन समाप्त होने से बुधवार से जिले में कोविड रोधी टीकाकरण अभियान बंद रहेगा। सिर्फ नियमित टीकाकरण (गर्भवती महिलाओं और बच्चों) स्वास्थ्य केंद्रों पर किया जाएगा। शासन से नियमित टीकाकरण (आरआई) सुचारु रखने के निर्देश हैं। बुधवार को जिले के सभी सेंटर्स पर आरआई के तहत ही बच्चों और गर्भवती महिलाओं को टीके लगाए जाएंगे। एक जुलाई के लिए वैक्सीन मिलने पर क्लस्टर योजना के तहत टीकाकरण शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रामलीला मैदान व संजय नगर में लोगों ने किया हंगामा
रामलीला मैदान घंटाघर में लोगों को जैसे ही पता चला कि वैक्सीन कम है, लोगों ने हंगामा करना शुरू कर दिया। हर कोई टीका समाप्त होने से पहले ही लगवाना चाहता था। इस कारण से बिना नंबर के ही लोग हॉल घुसकर पहले वैक्सीन लगाने की मांग करने लगे। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने हंगामा कर रहे लोगों को शांत किया और दोबारा से लाइन लगवाई। एक बजे तक वैक्सीन समाप्त हो गई थी। इसके बाद लोग वापस लौट गए। संजय नगर स्थित संयुक्त अस्पताल में भी नौ बजे स्वास्थ्यकर्मियों ने लोगों को वैक्सीन नहीं होने की जानकारी दी। इससे आक्रोशित होकर हंगामा करने लगे। लोगों का आरोप था कि पिछले तीन दिन से वैक्सीन के लिए चक्कर काट रहे हैं। टाइम स्लॉट होने पर भी वैक्सीन नहीं लगाई जा रही है।
अधिकांश केंद्र रहे बंद
21 जून से 30 जुलाई तक पायलट प्रोजेक्ट अभियान संचालित किया जा रहा है। मंगलवार को वैक्सीन की कमी होने से सिर्फ पांच केंद्रों पर ही टीकाकरण हुआ, जबकि इसके क्लस्टर योजना के तहत 55 केंद्रों पर टीकाकरण किया जा रहा था। बंद केंद्रों पर पहुंचने वाले लोग एक सेंटर से दूसरे सेंटर पर घूमते रहे, इसके बावजूद वैक्सीनेशन नहीं हो पाया। संयुक्त अस्पताल संजय नगर, जिला महिला अस्पताल, शास्त्रीनगर, मानसरोवर भवन, कनावनी सहित कई अन्य केंद्रों के लोग घंटाघर रामलीला मैदान में पहुंच गए। इस कारण से वहां पर लोगों की संख्या बढ़ गई।

बड़ी खेप मिलेगी
शासन से आश्वासन मिला है कि 30 जून को वैक्सीन की नई और बड़ी खेप मिलेगी। इसके बाद एक जुलाई से क्लस्टर योजना के तहत वैक्सीनेशन शुरू किया जाएगा। विभाग के पास अब वैक्सीन नहीं है। बुधवार को सभी स्वास्थ्य केंद्रों पर नियमित टीकाकरण (गर्भवती महिलाओं और बच्चों का) किया जाएगा।
डॉ. नीरज अग्रवाल, जिला प्रतिरक्षण अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed