{"_id":"60d8cfcb8ebc3e965e656b7a","slug":"ghaziabad-news-ghaziabad-city-news-gbd221234454","type":"story","status":"publish","title_hn":"भड़काऊ वीडियो मामले में फेसबुक को भी नोटिस भेजेगी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भड़काऊ वीडियो मामले में फेसबुक को भी नोटिस भेजेगी पुलिस
विज्ञापन

लोनी। बुजुर्ग अब्दुल समद के साथ मारपीट की वीडियो को सोशल मीडिया पर डालने के मामले में पुलिस अब ट्विटर के बाद फेसबुक को भी नोटिस भेजने की तैयारी कर रही है। वहीं पुलिस ने ऐसे 50 से अधिक लोगों को चिन्हित किया है, जिन्होंने उस वीडियो को शेयर किया है। पुलिस उन सभी पर कार्रवाई की तैयारी कर रही है।
लोनी सीओ अतुल कुमार सोनकर ने बताया कि पुलिस सोमवार तक रुकी हुई है। कर्नाटक कोर्ट की सुनवाई को बाद पुलिस आगे की कार्रवाई करेगी। वहीं सुनवाई के दौरान गाजियाबाद पुलिस के अधिवक्ता मनीष माहेश्वरी के खिलाफ कोर्ट में अपना पक्ष रखेंगे। पुलिस का मानना है कि मनीष माहेश्वरी के अधिवक्ता ने कोर्ट के सामने गलत तथ्य रखे थे। पुलिस के अधिवक्ता कोर्ट के सामने सही जानकारी रखेंगे। साथ ही मनीष माहेश्वरी को आगे कोई राहत नहीं मिले इसके लिए भी वह प्रयास करेंगे। सीओ ने बताया कि वह अपनी लीगल टीम से बात कर रहे हैं। सोमवार को कोर्ट के फैसला आने के बाद पुलिस अपनी लीगल टीम से सलाह कर आगे का कदम उठाएगी। वहीं आला अधिकारियों से भी वार्ता की जा रही है।
3 को डाक और 6 को मेल से भेजा था नोटिस, 3 का ही जवाब मिला
लोनी बार्डर थाना एसएचओ अखिलेश कुमार मिश्र ने बताया कि बुजुर्ग के साथ मारपीट और दाढ़ी काटने की वीडियो वायरल के मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों समा मौहम्मद केरल, राना अयुब मुंबई और मसकूर उस्मानी विहार को डाक के माध्यम से नोटिस भेजा था। वहीं सलमान निजामी, मोहम्मद जुबैर, सिद्धार्थ वाध राजन (द वायर), मनीष माहेश्वरी, धर्मेंद्र चतुर्वेदी (आईएनसी) और सबा नकबी को मेल के माध्मय से नोटिस भेजा था। एसएचओ ने बताया कि मनीष माहेश्वरी, अयुब राणा समेत तीन ने नोटिसों का जवाब भेजा है। इन लोगों ने वर्चुअल माध्यम से अपना बयान दर्ज करने को कहा है। लेकिन पुलिस ने थाने आकर ही बयान दर्ज करने को कहा। उधर, सोमवार तक सभी आरोपियों को भेजे गए नोटिसों का जवाब देना था।
विज्ञापन
वर्चुअल बयान देने की बात कह रहे आरोपी
वीडियो वायरल मामले में भेजे गए नोटिसों में आरोपी कोविड-19 का सहारा लेकर अपना वर्चुअल बयान दर्ज कराना चाहते हैं। आरोपियों ने कोरोना संक्त्रस्मित होने का हवाला दिया है। लोनी सीओ ने बताया कि सभी आरोपी कोरोना का सहारा ले रहे हैं। लेकिन सभी आरोपियों को लोनी बार्डर थाना आना ही होगा। आरोपी कोर्ट में भी कोरोना वायरस को लेकर अपना पक्ष रख रहे हैं।
प्रवेश गुर्जर पर आर्म्स एक्ट का मुकदमा दर्ज
दाढ़ी काटने के मुख्य आरोपी प्रवेश गुर्जर को पुलिस ने रिमांड पर लेकर 6 घंटे पूछताछ की है। पूछताछ के दौरान आरोपी की निशानदेही से पुलिस ने तमंचा, मोबाइल और कैंची बरामद की थी। आरोपी द्वारा तमंचा रखने पर एसआई राघवेंद्र सिंह ने शुक्रवार को आर्म्स एक्ट की धारा में रिपोर्ट दर्ज की है। आरोपी पर एक और मुकदमा दर्ज हो गया है। इससे पहले प्रवेश गुर्जर पर रंगदारी मांगना, बुजुर्ग के साथ मारपीट और दाढ़ी काटना समेत अन्य मुकदमे दर्ज हैं।